Tokyo 2020 Hockey इंडिया और बेल्जियम के बीच मुकाबला जारी
Tokyo 2020 के सेमीफाइनल में इंडिया और बेल्जियम के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीमों की तरफ से 2 गोल किए गए हैं। मुकाबला अभी 2-2 से बराबरी का चल रहा है।

Tokyo 2020 के सेमीफाइनल में इंडिया और बेल्जियम (India VS Belgium) के बीच मुकाबला जारी है। दोनों टीमों की तरफ से 2 गोल किए गए हैं। मुकाबला अभी 2-2 से बराबरी का चल रहा है। 3 क्वाटर का समय खत्न हो चुका है। अब सबकी निगाह आखरी 15 मिनट पर होगी। जिसमें ये तय होगा कि कौन सी टीम आज के मैच में जीतकर फाइनल में जाएगी और कौन सी टीम ब्रांज मेडल के लिए अपना अगला मुकाबला खेलेगी।
INDIA and the WORLD CHAMPIONS are at PAR!
30 minutes stand between them and a spot in the FINAL. 😍⏰#Tokyo2020 | #StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #Hockey
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 3, 2021
आप सेमीफाइन में खेल रहे टॉप 11 में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की लिस्ट भी यहां देख सकते हैं। भारत और बेल्जियम दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का चल रहा है। दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी हैं। देखना होगा कि आखिर 15 मिनट में क्या होता है। इस मैच को देखने के लिए महिला हॉकी टीम भी स्टेडियम में मौजूद है।
Here is how our lineup looks like for our Semi-Final match against Belgium. 🔥
Drop a 💙 to wish them luck. #INDvBEL #HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/8xxMmsxZzV
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 3, 2021
देश में सब की निगाह इंडिया हॉकी पर है। पहले से ही इतिहास रच चुकी इंडिया हॉकी क्या आज एक और इतिहास रच सकेगी। ये सभी के लिए देखना जरुरी होगा। क्योंकि देश के पीएम मोदी से लेकर हर एक आम आदमी की निगाह इस मैच पर है। क्या भारतीय हॉकी के सिल्वर या गोल्ड मिलेगा आज इस मैच से पक्का हो जाएगा।