देश

World Food India 2024 नई दिल्ली में हुआ संपन्न

वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2024 आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में संपन्‍न हो गया है। चार दिन तक चले इस खाद्य महोत्‍सव का आरंभ 19 सितम्‍बर को हुआ था।

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में संपन्‍न हो गया है। चार दिन तक चले इस खाद्य महोत्‍सव का आरंभ 19 सितम्‍बर को हुआ था। इस आयोजन में 90 देशों, 26 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 18 केंद्रीय मंत्रालयों तथा सहयोगी सरकारी निकायों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्‍करण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता का संगम रहा।

वर्ल्ड फूड इंडिया के इस तीसरे संस्करण में चालीस से अधिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें राज्यों और देश विदेश के प्रतिनिधियो ने वभिन्न विषय से संबंधित चर्चाएँ की। इस आयोजन में जापान भागीदार देश था और वियतनाम तथा ईरान इस आयोजन के फोकस देश थे। पहले दिन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ गोलमेज सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में उद्योग और सरकार के बीच की दूरी को कम करने और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया गया।

राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान के निदेशक, डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि खाद्य महोत्‍सव के द्वारा स्‍टार्टअप्‍स और उपयोगकर्ताओं को एक मंच प्रदान हुआ।

World Food India 2024 कार्यक्रम पर पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

कार्यक्रम में पौधों पर आधारित उत्पादों के एक प्रदर्शक ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि इस आयोजन ने उन्हें ग्राहकों और भागीदारों से जुड़ने में मदद मिली।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्करण भी वर्ल्ड फूड इंडिया के संयोजन में आयोजित किया गया था। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 के द्वारा खाद्य प्रसंस्‍करण में वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत के उभरने को रेखांकित किया गया।

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button