मनोरंजन

‘Raag – Music of Life’ फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, यहां देखें

सोशल ड्रामा फिल्म ‘Raag – Music of Life’ के निर्मातओं ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में आपको राजपाल यादव, भारती, सुधा चंद्रन, यशपाल शर्मा, मिलिंद गुनजी, राकेश बेदी और मोहन जोशी दिखाई देंगे। जैसा कि फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि यह एक संगीत के ऊपर बनी फिल्म हो सकती है।

फिल्म में बुंदेलखंड क्षेत्र की एक महिला की यात्रा को लेकर कहानी लिखी गई है। जिसमें, बुदेलखंड से मुंबई की वेश्यालयों की गहरी डरावनी दुनिया की यात्रा को दिखाया गया है। खास बात यह कि फिल्म के गानों को स्वर्गीय सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म को अरविंद त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसे केके मूंधड़ा और पीयूष मूंधड़ा प्रोड्यूस किया है। जबकि फिल्म को नजीर कुरैशी ने लिखा है।

देखिए KGF 2 में Raveena Tandon का Intense लूक, फिल्म में निभाएंगी रामिका की भूमिका

फिल्म की गाथा अपने सभी महिमा में महिला सशक्तीकरण को दिखाने को कोशिश करती है। ख़बरों के मुताबिक अरविंद त्रिपाठी कहते हैं, “यह फिल्म आत्म-खोज और जीवन के साथ आने के बारे में है। जब जीवन आपको नीचे धकेलता है, तो आप वापस ऊपर उठते हैं।” फिल्म की पूरी कहानी मधु की ओर घूमती है, जो बेडिया समुदाय की एक विद्रोही लड़की है, जो शिक्षा के माध्यम से गायन और नृत्य की अपनी पुरानी परंपरा को बदलना चाहती है।

Madam Chief Minister: पॉलिटिकल ड्रामे के साथ ऋचा चड्ढा की फिल्म मैडम चीफ़ मिनिस्टर का ट्रेलर आउट

दुर्भाग्य से उसे शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ परेशानियों की शुरुआत थी। मुंबई की उसकी अपनी यात्रा के दौरान, उसका अपहरण हो जाता है। बाद में उसे वेश्यालय (रेड लाइट एरिया) में बेच दिया जाता है। यही से उसकी आत्म-खोज और उससे छुटकारा पाने की नई यात्रा की शुरुवात होती है। दिलचस्प बात यह है कि राग बॉलीवुड की आखिरी कुछ फिल्मों में से एक है, जिसे स्वर्गीय सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया है। वर्तम में फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी। हालंकि एक्जेक्ट डेट सामने नहीं आई है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button