मनोरंजन

कुत्ते को बचाने के लिए व्यक्ति से भीड़ गई यह गाय, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गाय, व्यक्ति और कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया (Cow Viral Video) पर वायरल हो रहा है। मनुष्य को ग्रह पर सबसे बुद्धिमान प्रजाति माना जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमें इस पर संदेह करने के लिए मजबूर करती हैं।

गाय, व्यक्ति और कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया (Cow Viral Video) पर वायरल हो रहा है। मनुष्य को ग्रह पर सबसे बुद्धिमान प्रजाति माना जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमें इस पर संदेह करने के लिए मजबूर करती हैं। आज की दुनिया में इंसानों के अंदर इंसानियत सबसे कम है, जबकि जानवरों में सबसे ज्यादा है। ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है।

कुत्ते को बुरी तरह से प्रताड़ित करता हुआ व्यक्ति-

वीडियो में एक व्यक्ति एक कुत्ते को प्रताड़ित करता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति ने कुत्ते के कानों को खींच रखा है। जिसके दर्द से कुत्ता चीख रहा है। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो के अनुसार, जानवर फुसफुसाता और दर्द से कराहता रहा लेकिन फिर भी आदमी बार-बार कुत्ते को कान पकड़ कर खींचता रहा।

व्यक्ति को मिला उसके कर्मों का फल-

यह देख वहां मौजूद गाय ने उस आदमी पर हमला कर दिया। और उस आदमी को जमीन पर धकेल दिया। जिससे कुत्ते को राहत मिली और आदमी को सजा। लेकिन गाय यहीं नही रुकी। इसके बाद आदमी को जमीन पर गिराकर उसे अपनी सिंगो से मारने लगी। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर “कर्मा” लिखकर इस वीडियो को पोस्ट किया है। ट्विटर पर पोस्ट होने के बाद से वीडियो को लाखो की संख्या में लोगों ने देखा और ‘रीट्वीट’ भी किया।

2070 तक भारत ऐसे कर सकता है Net Zero के लक्ष्य को हासिल

इंसानियत भूले इंसानों की यही सजा!-

इंसानों के लिए कुत्तों जैसा वफादार जानवर शायद ही कोई हो। लेकिन जब इंसान इन्ही जानवरों को इस प्रकार से प्रताड़ित करने लगता है तो यह देख साफ हो जाता है कि इंसान कैसे अपनी इंसानियत को भूल बैठा है। लेकिन यहां अच्छी बात यह रही कि सही समय पर जानवर एकता भी देखने को मिली। जिससे यह भी कह सकते हैं कि भले ही यह जानवर बोल नहीं सकते लेकिन एक दूसरे की भावनाओं को अवश्य ही समझ सकते हैं। गाय ने जिस तरह से इस वीडियो में कुत्ते को बचाया और आदमी को उसके कर्मों की सजा दी। अब इसकी चर्चा हर जगह है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button