मनोरंजन

भारत रत्न Lata Mangeshkar “Playback Singer Since 1942” को पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई

भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), आज 92 साल की हो गई हैं। देश को आजादी मिलने से पांच साल पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीय सिनेमा के 108 वर्षों में से 79 वर्ष उनके भी माने जाते हैं।

भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), आज 92 साल की हो गई हैं। देश को आजादी मिलने से पांच साल पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। भारतीय सिनेमा के 108 वर्षों में से 79 वर्ष उनके भी माने जाते हैं। लता मंगेशकर के सामने सबसे बड़े दिग्गजों और सबसे सम्मानित और प्रतिष्ठित कलाकारों को ने भी हार मान ली थी। उनकी आवाज का जादू ऐसा चला कि कठोर से कठोर दिल भी पिघल गए।

पीएम मोदी ने Lata Mangeshkar जी को दी शुभकामना-

पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर लता मंगेशकर जी की गायकी को याद करते हुए उन्हे जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने लिखा,”आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर जरुर देखें उनकी ये टॉप 5 फिल्में

लता मंगेशकर  “Playback Singer Since 1942”-

लता जी 1942 से देश के लिए, सिनेमा जगत के लिए गाना गा रही हैं। उनको सबसे पहले पहचान मुगले आजम फिल्म से मिली। फिल्म के साथ लता जी के गाने भी सुपर हिट रहे थे। इसी बात को उन्होने एक ब्रांड के रुप में अपने ट्वीटपर भी लिखा हुआ है। उनके ट्वीटर प्रोफाइल पर उनके बारे में सिर्फ तीन शब्द और एक वर्ष लिखा हुआ है। जिससे आप समझ सकते हैं कि लता जी का गायकी के क्षेत्र में कितना रूतबा है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button