KL Rahul के कंधे पर हाथ रख Athiya Shetty की फोटो पर अनुष्का ने ये क्या लिख दिया
अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड भारतीय किक्रेट खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) के साथ लंदन में हैं। दोनों अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ गाला टाइम एन्जॉय करते हुए देखे गएं।

अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड भारतीय किक्रेट खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) के साथ लंदन में हैं। दोनों अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका के साथ गाला टाइम एन्जॉय करते हुए देखे गएं। हाल ही में, दोनों की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। इन फोटों को देख उनके चाहने वाले मदहोश हो गए।
इसी बीच अथिया शेट्टी की अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर अपनी और राहुल के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर 2019 में उनकी थाईलैंड यात्रा की है जब अथिया और राहुल के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगी थीं। थ्रोबैक तस्वीर में, अथिया को एक सफेद टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है, जबकि केएल राहुल को नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है।

हाल ही में, अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें विराट, वामिका, अथिया, केएल राहुल और अन्य शामिल थे। उन्हें लंदन में ‘हम साथ साथ है’ मोमेंट रीक्रिएट करते हुए देखा गया। तस्वीर के साथ, अभिनेत्री ने लिखा था, “दुर हम साथ साथ है”।
View this post on Instagram
Big Boss OTT में Neha Bhasin की एंट्री, ये बोल्ड अंदाज देख दिवाने हुए फैंस
अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने कथित रोमांस के बारे में मीडिया के सामने चुप रहते हैं। लेकिन उनके प्रशंसक उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देख कर कई सवालों के जवाब अब मिल चुके हैं। कथित तौर पर, राहुल ने बीसीसीआई को सौंपे गए दस्तावेजों में अथिया को अपने साथी के रूप में सूचीबद्ध किया और उन्हें इसकी सूचना भी दी। इसने उनके प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है और वे अपने रिश्ते के आधिकारिक होने का इंतजार कर रहे हैं।