दिल्ली

आप नेता विनोद कुमार यादव का दावा अबकी बार नगर निगम में आएंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेता और ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन विनोद कुमार यादव लगातार कोरोना को लेकर इलाके में लोगों के बीच जागरुकता फैला रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन विनोद कुमार यादव लगातार कोरोना को लेकर इलाके में लोगों के बीच जागरुकता फैला रहे हैं। लोगों में मास्क वितरण के साथ संगठन को मजबूत करने का काम भी कर रहे हैं। उनकी तैयारियों को देख कर ऐसा लगता है कि वह आने वाले निगम चुवानों में आम आदमी पार्टी की तरफ से इलाके के भावि उम्मीदवार भी हो सकते हैं।

जनता लाएगी निगम में केजरीवाल सरकार-

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद विनोद कुमार यादव ने कहा कि जन सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी से अच्छा कोई और प्लेटफार्म नहीं है। उन्होने कहा कि साल 2013 से आम आदमी पार्टी की जनता में पकड़ बढ़ती जा रही है और पार्टी का उज्जवल भविष्य है। साथ ही दावा किया कि दिल्ली के अंदर तीनों निगम के अंदर एक ही आवाज है ‘एमसीडी में भी केजरीवाल सरकार’। 15 साल से दिल्ली के लोग नगर निगम में बीजेपी को चुनते आ रहे हैं। बीजेपी ने नगर निगम में चोरी नहीं डाका डाला है। लेकिन अब बीजेपी दिल्ली में नहीं आने वाली है।

जन-जन के नेता हैं केजरीवाल-

दिल्ली में सीएम केजरीवाल के काम को लेकर विनोद कुमार यादव ने कहा कि केजरीवाल ने जन-जन को अपना परिवार समझा है। उनका मानना है कि आज आम आदमी पार्टी का अपना वोट बैंक है। एक दिन यह पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी जाएगी और देश को प्रधानमंत्री देगी।

किसी काम के नहीं हैं केजरीवाल के ट्रैफिक पर खड़े मार्शल, स्मॉग टावर से नहीं जाएगा प्रदूषण- कांग्रेस

जन की सेवा के लिए थामा है आप का हाथ-

विनोद कुमार यादव ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में लोगों ने अपना लिया है। उन्होने बसपा से भी चुनाव लड़ा, कांग्रेस से भी चुनाव लड़ा लेकिन आम आदमी पार्टी के काम करने का तरीका अलग है। उनका मानना है कि वो इस पार्टी में रहकर जन-जन की सेवा कर सकेंगे। साथ ही कहा कि कांग्रेस की स्थिति खराब है और वहां रहकर लोगों के लिए काम करना संभव नहीं है।

100 करोड़ टीकाकरण पर नेता सदन छैल बिहारी ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद

शिक्षा विभाग में केजरीवाल ने किया काम-

दिल्ली की शिक्षा को लेकर विनोद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के औचक निरीक्षण से शिक्षा का स्तर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जरुर सुधरा है। पहले स्कूलों में पानी, टॉयलेट और सफाई की समस्या रहती थी लेकिन आज सरकारी स्कूल पब्लिक स्कूल को टक्कर दे रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button