रैली में शामिल होने पर BJP विधायक दे रहे थे फ्री में पेट्रोल, उमड़ी बंपर भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (Kaushambi News) में भाजपा विधायक ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी बाइकर्स को मुफ्त में 1 लीटर पेट्रोल बांटने की व्यवस्था की थी।
![Kaushambi News BJP MLA Sanjay Gupta Free Petrol Tringa Rally](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/Indian-independence-day-17.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (Kaushambi News) में भाजपा विधायक ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी बाइकर्स को मुफ्त में 1 लीटर पेट्रोल बांटने की व्यवस्था की थी। लेकिन यहां भाजपा विधायक को मुफ्त में पेट्रोल बांटना महंगा पड़ गया। मुफ्त में पेट्रोल लेने के लिए लोगों की ऐसी भीड़ लगी की स्थिति भयंकर बन गई। जिसके बाद लोगों को नियंत्रण करना इतना मुश्किल हो गया कि पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
पुलिस की लाठीचार्ज में अफरा तफरी मच गई। भागम-भाग में जिस तिरंगे के लिए रैली का आयोजन किया गया था। उसी रैली में तिरंगा जमीन पर गिर पड़ा मिला। जिसको कई लोगों ने अपने पैरों से भी रौद दिया। जिससे सार्वजनिक तौर पर तिरंगे का अपमान भी हुआ।
भाजपा विधायक संजय गुप्ता दे रहे थे फ्री में पेट्रोल-
भाजपा के विधायक संजय गुप्ता (BJP MLA Sanjay Gupta) ने रविवार को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर करीबन 3 बजे तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए विधायक ने सभी बाइकर्स को एक 1 लीटर पेट्रोल मुफ्त में देने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद मानों फ्री पेट्रोल के लिए भाजपाई खुद एक दूसरे को रौदने लगे। फ्री में पेट्रोल का जुनून इतना बढ़ गया कि लोगों ने एक दूसरे की जान की परवाह किए बिना छीना झपटी करने लगे।
![Kaushambi News BJP MLA Sanjay Gupta Free Petrol](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/Indian-independence-day-18.jpg?resize=708%2C403&ssl=1)
बदमाशों को देख डरी यूपी पुलिस! कहा- अपना रास्ता बदलने में ही है समझदारी, वायरल हुआ यह वीडियो
पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज-
फ्री में पेट्रोल लेने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि कार्यक्रम स्थल कोखराज थाना क्षेत्र के किड्जी स्कूल कैंपस में पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। बीजेपी विधायक संजय गुप्ता की ओर से तिरंगा यात्रा की तैयारी करीबन महीनों पहले से ही शुरू कर दी गई थी। स्वतंत्रता दिवस के दिन करीब 3 बजे किड्जी कॉलेज परिसर में 40 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में भीड़ की कमी ना हो इसलिए मुफ्त में पेट्रोल बांटा गया। जिसको लेने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी।
अखिलेश यादव की पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने किया राष्ट्र गान का अपमान, देखिए वीडियो
केशव प्रसाद मौर्य के बेटे भी थे यात्रा में शामिल-
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा विधायक के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बड़े बेटे योगेश मौर्य, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित पूरी जिला इकाई यात्रा का हिस्सा बनी। साथ में इस यात्रा में कोविड-19 के सभी नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। इस अव्यवस्था यात्रा पर आयोजक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक कोई कुछ बोलने को तैयार नही है।