देश

Bharat Band को इन 6 राज्य सरकरों और 17 से भी ज्यादा राजनीतिक दलों का मिला समर्थन, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 40 से अधिक किसान संघ ने सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद (Bharat Band 27 September) का समर्थन किया है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे 40 से अधिक किसान संघ ने सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद (Bharat Band 27 September) का समर्थन किया है। भारत बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू होकर और आज शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए सैकड़ों किसानों ने दिल्ली को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से जोड़ने वाले NH1 सहित प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया है। साथ ही किसानों ने भारत बंद को शांतिपूर्ण रखने का आह्वान किया है।

आपातकालीन सेवाओं के लिए नहीं है भारत बंद-

किसानों ने यह साफ किया की 27 सितंबर को भारत बंद रहेगा। लेकिन आपातकालीन सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। किसानों ने कहा कि 27 सितंबर को सड़कें बंद रहेंगी, लेकिन जरूरी और आपातकालीन सेवाओं के लिए लोग जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, एम्बुलेंस, सब्जी और दूध के वाहन अपने सामान्य समय के अनुसार चलेंगे, और आपातकालीन प्रतिष्ठान, आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, डॉक्टर के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

सरकारी और निजी कार्यालयों पर लगेगा ताला-

किसानों ने दावा किया है कि भारत बंद (Bharat Band) के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। इसी के साथ अन्य प्रतिष्ठान, जैसे स्कूल, गैर-जरूरी दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि सार्वजनिक कार्यक्रम और समारोह नहीं होंगे।

आज तटीय क्षेत्रों से टकराएगा Cyclone Gulab, इन राज्यों में Orange Alert हुआ जारी

किसान यूनियन का जंतर मंतर पर विरोध-

सेंट्रल ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की स्थानीय इकाइयां भी पिछले साल 27 सितंबर को पारित किए गए केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

Bharat Band को मिला इन राज्य सरकारों का समर्थन-

किसानों के भारत बंद आह्वान को कई देश की कई राज्य सरकारों को समर्थन मिला है। इन राज्य सरकारों में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, केरल, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। जहां शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की मंजूरी है।

CSK vs KKR Dream11 से लेकर Playing 11 Team में शामिल होंगे इन धमाकेधार खिलाड़ियों के नाम

भारत बंद को मिला इन राजनीतिक दलों का समर्थन-

किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देश की कई राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक, क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्युलर), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, स्वराज इंडिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, शिअद-संयुक्त, युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी जैसे कई अन्य राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button