दिल्ली

दिल्ली में शुरू हुआ इंडिया ट्रेड फेयर, 27 नवंबर तक चलेगा

दिल्ली में आज से इंडिया ट्रेड फेयर की शुरुआत हो गई है। यह देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला है, जो इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली में आज से इंडिया ट्रेड फेयर की शुरुआत हो गई है। यह देश का सबसे बड़ा व्यापार मेला है, जो इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 27 नवंबर तक भारत मंडपम परिसर में चलेगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। इस वर्ष के ट्रेड फेयर की थीम ‘विकसित भारत @ 2047’ रखी गई है।

आगंतुकों को डिजिटल इंडिया की पहल से परिचित कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक विशेष डिजिटल इंडिया पैवेलियन स्थापित किया है, जहां डिजिलॉकर, एंटिटी लॉकर, यूपीआई, उमंग, ओएनडीसी और भाषिनी जैसी छह महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस बार बिहार और उत्तर प्रदेश को भागीदार राज्य के रूप में आमंत्रित किया गया है, जबकि झारखंड को फोकस राज्य के रूप में प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिला है। इसके अतिरिक्त, 33 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और 49 केंद्रीय मंत्रालय, सरकारी विभाग एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे।

IITF 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन भारत मंडपम में किया

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button
Micromax In Note 2