लाइफस्टाइल

लहंगे की शॉपिंग के लिए फेमस हैं दिल्ली के ये चुनिंदा बाज़ार

मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन पर नजर बनाए रखना और लेटेस्ट डिजाइन को देखकर अपने लिए लहंगा पसंद करना बहुत ही बड़ा काम होता है। ऐसे में हम आपकी मुश्किलों को थोड़ा आसान बनाते हैं और आपको दिल्ली की कुछ खास मार्केट्स के बारे में बताते है।

लहंगे को देखकर किसका दिल नहीं धड़कता खासकर लड़कियों का। दुल्हन बनने का सपना लिए बचपन से इस दिन की तैयारी में जुटी होती है लड़कियां। मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन पर नजर बनाए रखना और लेटेस्ट डिजाइन को देखकर अपने लिए लहंगा पसंद करना बहुत ही बड़ा काम होता है। इसे शायद ही लड़कियों के अलावा कोई और समझता हो। ऐसे में हम आपकी मुश्किलों को थोड़ा आसान बनाते हैं और आपको दिल्ली की कुछ ख़ास जगह बताते हैं जहां आप अपनी शादी का सपनों वाला लहंगा पसंद कर सकते हैं और सबसे सुंदर दुल्हन बनकर छा सकती है।

चांदनी चौक-
शादी की ख़रीदारियों के लिए चांदनी चौक ही दिल्ली वालों के लिए सबसे पहला ऑप्शन बनकर सामने आता है। जहां आपको अनगिनत डिज़ाइन देखने को मिलते है, चाहे साड़ियाँ हो या लहंगे। यहां आपको खुलकर सारे ऑप्शन देखने को मिलते है। यहाँ सिर्फ़ ऑप्शन ही नहीं बल्कि आपको अपने बजट में भी चीजें मिलती है।

लाजपत नगर-
अगर आप दिल्ली से हो तो आपने लाजपत नगर मार्किट के बारे में तो सुना ही होगा। लाजपत नगर अपने शोरूम की वजह से जाना जाता है। यहां आपको आपके पसंद का लहंगा एक नज़र में मिल जाता है। लेकिन अगर हम बाकी मार्केट्स के हिसाब से देखे तो यहां के लहंगे थोड़े महंगे होते हैं पर विकल्प बहुत सारे मिलते है।

आमिर खान के ऑफर को ठुकरा दे दी सुपरहिट फिल्में, जाने कौन हैं धमाका गर्ल Mrunal Thakur

साउथ एक्स-
साउथ एक्स दिल्ली के सबसे महंगे और मशहूर बाजारों में से एक है। जहां आपको हर बजट में लहंगा मिल जायेगा। ब्राइडल गाउन और ब्राइडल लहंगा जैसे दोनों ऑप्शन मिल जाते है।

वास्तु के हिसाब से लगाएं ये पौधा,  घर में बढ़ेगा धन, शनि महाराज भी रहेंगे खुश

करोल बाग-
शादी की शॉपिंग के लिहाज़ से करोल बाग मार्केट को भी दिल्ली में एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यहां आपको दुल्हन के साथ-साथ दुल्हे के कपड़ो के लिए भी बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। जिसे आप दिल से पसंद कर के घर ले जा सकते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button