लाइफस्टाइल

वास्तु के हिसाब से लगाएं ये पौधा, घर में बढ़ेगा धन

जैसे हम तुलसी को शुभ मानते है उसी प्रकार शमी का पौधा भी वास्तु के हिसाब से बहुत ही खास होता है। वास्तु के मुताबिक अगर हम शमी के पौधे को घर में रखते हैं तो इससे हम हर प्रकार की मुसीबतों से बच सकते हैं।

क्या आप जानते हैं की शमी के पौधे को लगाने से घर में होती है धन की वृद्धि। साथ ही शमी के पौधे से आप कर सकते हैं शनि देव को भी खुश आइए जानते हैं इसके दुर्लभ उपाय। वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी कारक है शमी का पौधा। ऐसे में अगर आप वास्तु में विश्वास रखते हैं तो आपको शमी के पौधे के बारे में तो पता ही होगा। लेकिन शायद ही आपको इसकी पूरी जानकारी होगी, जिसे हम आज आपके साथ साझा करने जा रहे है।

घर में ज़रूर लगाएं शमी का पौधा-
वास्तु के मुताबिक अगर हम शमी के पौधे को घर में रखते हैं तो इससे हम हर प्रकार की मुसीबतों से बच सकते है। ऐसा माना जाता है की यह घर के शौर्य और संपदा को बढ़ाए रखता है। साथ ही शमी का पौधा सभी वास्तु दोष को भी कम करता है और शनि महाराज को भी खुश करता हैं।

आइए जानते हैं शमी के पौधे को कहां और कैसे लगाना चाहिए-
शमी के पौधे को हमें घर के बाहर लगाना चाहिए, किसी ऐसी जगह जिससे बाहर से आते वक्त वह हमारे दाहिनें ओर रहें। अगर किसी कारण आप इसे घर के बाहर नहीं लगा सकते तो कोई बात नहीं, आप इसे अपने घर के छत पर भी लगा सकते हैं। इसे दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर इससे धूप की कमी के कारण ने इस दिशा में नहीं रख सकते, तो आप इसे पूर्व या उत्तर पूर्व-दिशा में भी रख सकते हैं।

किस दिन लगा सकते हैं शमी का पौधा-
वास्तु के हिसाब से शमी का पौधा शनिदेव के साथ भगवान शिव को भी पसंद है। इसे घर पर लगाने के लिए शनिवार को शुभ दिन माना जाता है और सबसे खास दिन इस पौधें को लगाने के लिए विजियादाश्मी को माना गया है।

कैसे करें शमी के पौधे की पूजा?
जैसे हम तुलसी को शुभ मानते है उसी प्रकार शमी का पौधा भी वास्तु के हिसाब से बहुत ही खास होता है। इसके आगे दिया जलाकर प्रार्थना करने से आपके सारे वस्तु दोष उतर सकते है। अगर आपको शनि दोष है तो आप उरद दाल से इसकी पूजा भी कर सकते है।

आमिर खान के ऑफर को ठुकरा दे दी सुपरहिट फिल्में, जाने कौन हैं धमाका गर्ल Mrunal Thakur

इन बातों का रखें ध्यान-
तुलसी के पौधे की तरह ही शमी के पौधे को भी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे के आसपास कोई भी गंदगी न हो। इसे मुरझाने न दें।

कृषि कानून के बाद CAA को वापस लेने की फिर से उठी मांग

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button