हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आज अयोध्या की सरयू नदी में जल समाधी लेने की धमकी देने वाले महंत परमहंस दास को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आवास के बाहर भारी संख्या में यूपी पुलिस को तैनात किया गया है।
फटा-फट
जल समाधी से पहले ही महंत परमहंस दास हुए हाउस अरेस्ट
हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले महंत परमहंस 12 बजे लेंगे जल समाधि
हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले राम नगरी अयोध्य के मंहत परमहंस आज जल समाधी लेंगे। महंत परमहंस ने मांग की थी कि भारत देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके लिए उन्होने पीएम मोदी से आग्रह किया था। 2 अक्टूबर तक मांग न पूरी होने पर उन्होने जल समाधी लेने की धमकी दी थी। सरकार की तरफ से मंहत परमहंस की मांग को लेकर कोई बयान नहीं आया। अब 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अयोध्या की सरयू नदी में मंहत परमहंस हिंदू राष्ट्र की मांग न पूरी होने पर जल समाधी लेंगे।
118 यूनिट MBTs Arjun Mk-1A से बढ़ेगी इंडियन आर्मी की ताकत, रक्षा मंत्रालय ने दिया आर्डर
रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक (Main Battle Tanks), एमबीटी अर्जुन एमके-1ए (MBTs Arjun Mk-1A) की आपूर्ति के लिए चेन्नई में हैवी व्हीकल फैक्ट्री, अवाडी को आर्डर दिया। यह पूरा सात हजार पांच सौ 23 करोड़ रुपये का ऑर्डर है। जिससे रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल को और बढ़ावा मिल रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित आत्मानिर्भर भारत को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी इसे माना जा रहा है। बता दें कि अत्याधुनिक मुख्य युद्धक टैंक एमके-1ए अर्जुन टैंक का एक नया संस्करण है जिसे अग्नि शक्ति, गतिशीलता और उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
सांप्रदायिक नारे लगाने वाले प्रीत सिंह को मिली जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर मंतर के पास अगस्त में सांप्रदायिक नारे लगाने वाले आयोजकों में से एक प्रीत सिंह को जमानत दे दी है।
IPL 2021 MI Vs KKR Match: राहुल त्रिपाठी की धुआंधार बल्लेबाजी के सामने MI हुई पस्त
IPL 2021 MI Vs KKR Match को KKR ने अपने नाम कर लिया है। KKR की तरफ से Rahul Tripathi और Venkatesh Iyer ने धुआंधार बल्लेबाजी की। जिसकी वजह से KKR ने मैच को 15.1 ओवर से पहले ही अपने नाम कर लिया।
फंदे से लटकता मिला Mahant Narendra Giri का शरीर, मिला सुसाइड नोट
Mahant Narendra Giri की हुई मौत। पुलिस के मुताबिक शव को महंत के अनुयायिओं द्वारा दरवाजा तोड़ कर फंदे से उतारा गया है। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसपर महंत के शिष्य आनंद गिरी की प्रताड़ना से परेशान होने का सुसाइड नोट मिला है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा,”अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
KKR vs RCB: आरसीबी ने जीता टॉस, गेंदबाजी करेगी केकेआर
आईपीएल के दूसरे हाफ का दूसरा मैच आबू धाबी में आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पहले गेंदबाजी करेगी।
KKR vs RCB: आज के मैच में टूटेंगे ये सारे रिकॉर्ड, Virat Kohli के पास है बड़ा मौका!
Virat Kohli ने RCB की कप्तानी छोड़ने का भी कर दिया एलान
वर्तमान में RCB के कप्तान विराट कोहली ने एलान किया है कि वो IPL के 14 सीजन के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि 16 सितंबर को विराट कोहली ने भारतीय कप्तान के रुप में T20 फॉर्मेट से इस्तीफा देने का एलान किया था। साथ ही विराट कोहली ने यह भी एलान किया कि वो जब तक आईपीएल खेलेंगे तब तक के लिए वो RCB की तरफ से ही खेलेंगे।
IPL 2021 CSK Vs MI LIVE SCORE: MS Dhoni और Ruturaj Gaikwad ने संभाली कमान
IPL 2021 CSK Vs MI के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। शुरुआत में Faf Du Plessis, Moeen Ali और Suresh Raina के आउट होने के बाद सारा जिम्मे अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर है।
विराट कोहली ने T20 के कप्तानी पद को छोड़ने का किया ऐलान
विराट कोहली ने T20 के कैप्टन पद को छोड़ाने का ऐलान कर दिया है। T20 World CUP के बाद विराट यह पद छोड़ देंगे और हो सकता है कि तब उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी सम्भालने का मौका मिले।
🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021