दुनिया

यूट्यूबर Dhruv Rathee ने की शादी, देखिए ये रोमांटिक वीडियो और तस्वीर

प्रसिद्ध भारतीय YouTuber Dhruv Rathee ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक समारोह में अपने लंबे समय की साथी जूली इब्र (Juli Ibr) के साथ शादी के बंधन (Dhruv Rathee Wedding) में बंध गए हैं।

प्रसिद्ध भारतीय YouTuber Dhruv Rathee ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में एक समारोह में अपने लंबे समय की साथी जूली इब्र (Juli Ibr) के साथ शादी के बंधन (Dhruv Rathee Wedding) में बंध गए हैं। ध्रुव राठी एक ऐसे यूट्यूबर हैं जिन्हे अपने व्याख्यात्मक और तथ्य-जांच वीडियो के लिए देश में लोकप्रिय माना जाता है। राठी ने अपनी पत्नी जूली के साथ अपने विवाह का एक वीडियो भी पोस्ट किए है। जिसे यूट्यूब पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

राठी और जूली की कहानी-

जानकारी के मुताबिक राठी कथित तौर पर साल 2014 में जूली से मिले थे। इसी साल संयोग से, राठी ने अपने नाम से YouTube चैनल, जिसके अब 6.2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं, की स्थापना की थी। ध्रुव राठी और जूली दोनों ने शादी (Dhruv Rathee Wedding) के बाद ट्वीटर के माध्यम से अपनी शादी की जानकारी दी। जिसके बाद से उनके चाहने वालों ने कमेंट बॉक्स में खूब सारा प्यार बरसाया।

फिर से बंद हो सकते हैं दिल्ली में स्कूल और कॉलेज यह है बड़ी वजह

ध्रुव राठी शादी वीडियो देखे यहां-

ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल ध्रुव राठी व्लॉग्स पर एक क्लिप भी शेयर की है। बता दें कि उन्होंने 6 दिन पहले इसी व्लॉग्स चैनल के जरिए अपने फैंस को यह बताया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी (Dhruv Rathee Wedding) करने जा रहे हैं। शादी के बाद ध्रुव ने अपने चैनल पर इस शादी का वीडियो भी साझा किया है। जिसमे वो अपनी गर्लफ्रेंड को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Chhorii Movie Review: यहां दिन में आती है चुड़ैल, देती है यह ज्ञान, Nushrratt ने जीता दिल

शादी में केवल 24 लोग ही थे शामिल-

इस निजी समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए। ध्रुव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के लिए एक संदेश भी लिखा, “हमें मिले 7 साल से अधिक समय के बाद, हमने आखिरकार शादी (Dhruv Rathee Wedding) कर ली। जगह और शहर का अनुमान लगाएं? हमारी शादी के दिन का एक छोटा वीडियो भी जल्द ही आ रहा है। पुनश्च: सभी प्यारी टिप्पणियों और बधाई के लिए धन्यवाद!” इस वीडियो में ध्रुव ने खुद बताया कि नए-नए पति-पत्नी बने इन दोनों को लेकर कुल 24 लोग ही उनकी शादी में आए थे।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button