दुनिया

चीन को नहीं पसंद आई BBC की रिपोर्टिंग तो लिया ये बड़ा फैसला

ब्रिटिश टेलीविजन चैनल यानि की BBC को तगड़ा झटका लगा है। ये झटका एक तरह से BBC की खबरों पर प्रतिबंध लगने से है। बीबीसी को ये झटका भारत के पड़ोसी देश ने दिया है।

ब्रिटिश टेलीविजन चैनल यानि की BBC को तगड़ा झटका लगा है। ये झटका एक तरह से BBC की खबरों पर प्रतिबंध लगने से है। बीबीसी को ये झटका भारत के पड़ोसी देश ने दिया है। इस पड़ोसी देश का नाम चीन है। चीनी सरकार का आरोप है कि BBC ने चीन में मीडिया के लिए लागू कानून और नियमों का उल्लघंन किया है। इस उल्लघंन के कारण सजा के तौर पर BBC को चीन में बंद कर दिया गया है।

BBC पर चीन ने क्यों लगाया प्रतिबंध

चीन सरकार के संबंधित अधिकारियों ने बीबीसी की रिपोर्टिंग को लेकर जांच की। ये जांच कोरोना वायरस महामारी और जातीय अल्पसंख्यक उइगुर के उत्पीड़न को लेकर बीबीसी की रिपोर्टिंग पर थी। बीबीसी ने इन दोनों मुद्दों को जिस तरह से चीन के अंदर दिखाया उससे चीन सरकार परेशान हो गई। चीन सरकार की प्रशासनिक कार्रवाई में BBC को दोषी पाया गाया। चीन ने कहा कि बीबीसी ने चीन से संबंधित रिपोर्टिंग मानकों का गंभीरता से उल्लंघन किया है। खबर सच्ची और निष्पक्ष होनी चाहिए थी। बीबीसी की रिपोर्टिंग से चीन के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा है। बीबीसी की रिपोर्टिंग से चीन की एकता को कमजोर किया गया है। इसलिए चीन विदेशी चैनल बीबीसी को एक और वर्ष के लिए ऑन एयर ब्रोडकास्टिंग की अनुमति नहीं देता है। जिससे अब एक साल के लिए बीबीसी चीन में ऑन एयर यानि की टीवी पर खबरें नहीं दिखा सकेगा।

Samsung Galaxy A12 भारत में लॉन्च, क्वाड कैमरा के साथ मिलगें ये दमदार फीचर्स, जानें Offers

चीन में बैन होने के बाद BBC का बयान

चीन की इस कार्रवाई पर बीबीसी की तरफ से भी बयान जारी किया गया। बीबीसी ने ट्वीट करके लिखा कि ‘चीनी प्रशासन द्वारा कि गई इस कार्रवाई से हम काफी निराश हैं। बीबीसी दुनिया का एक सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा विश्वसनीय न्यूज चैनल है जोकि खबरों को लेकर हमेशा निष्पक्ष रहता है।’ इस ट्वीट में बीबीसी की सफाई आप भी पढ़ सकते हैं जोकि अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है।

Redmi Note 10, Note 10 Pro भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें Features

भारत में भी कई बार लग चुके हैं BBC पर आरोप

BBC की रिपोर्टिंग को लेकर भारत में भी कई बार कई तरह के आरोप लग चुके हैं। जिसके बाद भी बीबीसी अपनी तरह से देश में खबरों को दिखा रहा है। कई लोगों का मानना है कि बीबीसी विशेष वर्ग और समुदाय के लिए रिपोर्टिंग करता है। ब्रिटिश मीडिया होने के नाते ब्रिटेन का एजेंडा चलाता है। निर्भया बलत्कार कांड में जिस तरह से BBC ने एक आरोपी का इंटरव्यू लिया उसको लेकर भी कई सवाल उठे। ये तमाम आरोप देश में बीबीसी की रिपोर्टिंग को लेकर लगते रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button