दुनिया

चीन की आबादी में आए इस नए मोड़ की भारत को कितनी है जरुरत

चीन सरकार ने मंगलवार को बताया कि उसने देश की आबादी में बढ़ोतरी की दर शून्य के करीब पहुंचा दी है। सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चीन (China) ने अपनी जनसंख्या‌ वृद्धि ‌दर पिछले दशक के मुकाबले अबकी बार शुन्य कर दी है।

चीन सरकार ने मंगलवार को बताया कि उसने देश की आबादी में बढ़ोतरी की दर शून्य के करीब पहुंचा दी है। सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चीन (China) ने अपनी जनसंख्या‌ वृद्धि ‌दर पिछले दशक के मुकाबले अबकी बार शुन्य कर दी है। हाल ही में चीन के राष्ट्रीय ब्यूरो ने बताया कि 2020 के समाप्ति के दशक में आबादी की वार्षिक वृद्धि दर औसतन दर से 0.53 वर्ष तक दर्ज हुई। ये दर पिछले दशकों के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है।

जनसंख्या कम करने के लिए चीन में लागू है ये नीति

1970 के दशक में चीन (China) ने एक बच्चे की नीति लागू की थी। जिसके बाद से जनसंख्या वृद्धि की दर कम होती रही है। लेकिन 2011 से 2020 के दशक के आंकड़े बताते हैं कि जनसंख्या दर अब यहां ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार, 11 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार जनसंख्या दर पिछले दशक के मुताबिक शुन्य है।

ऑक्सीजन मुहैया करवाने के मामले में दिल्ली और केंद्र सरकार से कैसे आगे निकली मुंबई

ये हैं दुनिया के पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश-

(1) एशिया में स्थित चीन (China) विश्व के मानचित्र पर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। वर्तमान में चीन की जनसंख्या 1 अरब 38 करोड़ की है। जो कि विश्व की आबादी का 18.3 प्रतिशत हिस्सा है।

(2) हमारा देश भारत सबसे अधिक आबादी वाला दुनिया का दूसरा देश है। भारत की कुल आबादी 1 अरब 32 करोड़ है। जो कि विश्व की आबादी का 17.5 प्रतिशत हिस्सा है।

(3) इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेरिका है। जिसकी कुल आबादी वर्तमान में 32 करोड़ 5 लाख 22 हजार है।

(4) विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में इंडोनेशिया का स्थान चौथे नंबर पर आता है। इंडोनेशिया की कुल आबादी 26 करोड़ 18 लाख 90 हजार 900 की है।

(5) भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में पांचवे नंबर पर मौजूद है। पाकिस्तान की कुल आबादी 20 करोड़ 90 लाख 24 हजार है। जो कि विश्व की आबादी का 2.76 प्रतिशत हिस्सा है।

जिस तरह से चीन (China) ने अपनी बढ़ती आबादी पर लगाम लगाया है। उसी तरह से भारत को भी वर्तमान में बढ़ती आबादी पर लगाम लगाने की जरुरत है। ताकि जनसंख्या विस्फोट से भारत को बचाया जा सके।

हत्या कर फरार हुए पहलवान सुशील कुमार? लुक आउट नोटिस जारी

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button