दुनिया

Russia पर अब Australia ने भी लगाए यह Sanctions

Australia Sanctions On Russia: रूस और यूक्रेन के बीच का आज 25वां दिन है। पिछले 25 दिनों से लगातार रूस, यूक्रेन को तबाह कर रहा है। लगातार यूक्रेन के आम नागरिकों के मरने की खबर सामने आ रही हैं

Australia Sanctions On Russia: रूस और यूक्रेन के बीच का आज 25वां दिन है। पिछले 25 दिनों से लगातार रूस, यूक्रेन को तबाह कर रहा है। लगातार यूक्रेन के आम नागरिकों के मरने की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे में रूस की क्रुरता को देखते हुए तमाम देश रूस को रोकने के लिए उसपर प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी रूस के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ऑस्ट्रेलिया ने निम्नलिखित तमाम चीज़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन –

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अपने देश में कई बैठके कीं। जिसके बाद प्राधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि, “मॉरिसन सरकार यूक्रेन के लिए अपने समर्थन का विस्तार करेगी और यूक्रेन के खिलाफ अपनी अविश्वसनीय और अवैध आक्रामकता के जवाब में रूस पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून की अवहेलना के लिए रूस को एक उच्च कीमत चुकाना पड़ेगा।”

ऑस्ट्रेलिया ने लगाया इन वस्तुओं पर प्रतिबंध –

रूस पर प्रतिबंध को लेकर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने घोषणा की। इसमें से पहला है रूस के चुनिंनदा व्यक्तियों पर ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश पर बैन लगा देना। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने बताया, “हमने अब तक 443 व्यक्तियों पर कुल 476 प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें राष्ट्रपति पुतिन के करीबी कई कुलीन वर्ग और 33 संस्थाएं शामिल हैं, जिनमें रूस के अधिकांश बैंकिंग क्षेत्र और रूस के संप्रभु के लिए जिम्मेदार सभी संस्थाएं शामिल हैं।”

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि रातों-रात उन्होने रूस के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के स्वायत्त प्रतिबंधों के तहत रूस को एल्यूमिना (aluminium) और एल्यूमीनियम अयस्क (aluminium ores) के ऑस्ट्रेलियाई निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह एल्युमीनियम के उत्पादन की रूस की क्षमता को सीमित कर देगा जोकि रूस के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यातों में से एक है।

यूक्रेन को मदद करेगी ऑस्ट्रेलिया सरकार –

यूक्रेन के नागरिकों की इस युद्ध में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया कि, “यूक्रेन से आने वालों को देश में उनके प्रवास के दौरान सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही सामुदायिक समूहों को उनके चल रहे काम को सुविधाजनक बनाने के लिए 450,000 अमरीकी डालर का अनुदान दिया जाएगा।”

Russia Ukraine War: पानी की बोतल से डिफ्यूज किया रूस का शक्तिशाली बम, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलियाई कैबिनेट ने आगे कहा, “जब से यूक्रेन पर रूस का आक्रमण शुरू हुआ है, मॉरिसन सरकार ने यूक्रेनियन को लगभग 4500 वीजा जारी किए हैं। इन वीजा के साथ 600 से अधिक यूक्रेनियन आए हैं और हर दिन कुछ न कुछ आ रहे हैं।”

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button