देश

Winter Update India: आने वाले चार दिनों में शीत लहर और घना कोहरा

उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट (Winter Update India) के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh), गुजरात (Gujarat) के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान (Rajasthan) में भीषण शीत लहर की स्थिति का अनुमान लगाया है।

उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट (Winter Update India) के साथ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh), गुजरात (Gujarat) के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान (Rajasthan) में भीषण शीत लहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि घना से बहुत घना कोहरा, कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस कम होने का अनुमान है।

शीत लहर को लेकर मौसम विभाग की घोषणा-

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों में पूर्वी भारत और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इसी के साथ 18 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में, 19 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीत लहर की संभावना है।

मौसम विभाग कब शीत लहर की घोषणा करता है-

मैदानी इलाकों में, मौसम विभान के अनुसार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो शीत लहर की घोषणा की जाती है। जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य से प्रस्थान 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो एक गंभीर शीत लहर घोषित की जाती है।

Omicron Update India: देश में 100 के पार ऑमिक्रॉन, उत्तर प्रदेश में सामने आए दो नए केस

राजधानी दिल्ली में गिरता तापमान-

राजधानी दिल्ली में भी आने वाले दिनों में घना कोहरा होने की उम्मीद है। इसी के साथ मौसम विभाग की माने तो गला देने वाली ठंड का आरंभ अब दिल्ली में हो चुका है। आने वाले दिनों में इससे भी ज्यादा कम डिग्री वाले तापमान का सामना करने को मिल सकता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button