कोरोना से बढ़ती मौतों के कारण लॉक हुआ श्रीलंका, भारत में डॉ गुलेरिया ने जारी की यह चेतावनी
कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों के कारण श्रीलंका में पूर्ण रुप से लॉकडाउन (Sri Lanka Lockdown) लगने वाला है। श्रीलंकाई सरकार ने देश को कोरोना से बचाने के लिए 10 दिनों के तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
![Sri Lanka Lockdown for ten days, what about india now](http://i0.wp.com/jantaconnect.com/wp-content/uploads/2021/08/sarhad-ngo-1.jpg?fit=700%2C400&ssl=1)
कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों के कारण श्रीलंका में पूर्ण रुप से लॉकडाउन (Sri Lanka Lockdown) लगने वाला है। श्रीलंकाई सरकार ने देश को कोरोना से बचाने के लिए 10 दिनों के तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। श्रीलंका में कोरोना के नए मामले और होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां बुधवार, 18 अगस्त को 187 लोगों की मौत हुई जबकि 3 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए। यह आंकड़ा श्रीलंका के लिए अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
Sri Lanka पूरी तरह से 10 दिनों के लिए हुआ Lockdown-
श्रीलंका में राष्ट्रव्यापी तालाबंदी (Sri Lanka Lockdown) आज रात, 20 अगस्त 10 बजे से सोमवार 30 अगस्त तक लागू रहेगा। इस दौरान श्रीलंका में सभी आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कोरोनोवायरस पर राष्ट्रपति प्रक्रिया शक्ति के सदस्यों के साथ मुलाकात की और शुक्रवार रात को राष्ट्र को संभालने की उम्मीद की गई। श्रीलंका ने फाइजर, मॉडर्न, एस्ट्राजेनेका और रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन को भी श्रीलंका में मान्यता दी गई है। श्रीलंका में अबतक पिछले 12 महीनों में 6 हजार 604 मौतों के साथ कुल 3 लाख 72 हजार 79 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। बता दें कि श्रीलंका की कुल आबादी 2 करोड़ 81 लाख है।
अफगान छात्रों को गोद लेगी Sarhad NGO, पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी यह अनुमति
भारत में 6-8 हफ्तों के बीच तीसरी लहर देगी दस्तक-
भारत की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं है। एक तरफ जहां स्कूल खोलने की बात हो रही है और वीकेंड लॉकडाउन को भी हटाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ तीसरी लहर बस आने वाली है। जिसकी घोषणा खुद एम्स के प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने की है। रणदीप गुलेरिया ने बताया कि 6-8 हफ्तों में तीसरी लहर भारत में दस्तक देगी। इसे रोक पाना अब असंभव है। ऐसे में लोगों से अनुरोध है कि वो अपने घर में रहे, खुद को लॉक करें।
कनॉट प्लेस में लगने वाले Smog Tower की कीमत से लेकर खासियत तक जानें यहां
वैक्सीन लगवाने के बाद भी है खतरा-
बताया जा रहा है कि तीसरी लहर में कोरोना के नए वेरिएंट का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसमें खासकर की डेल्टा वेरिएंट का नाम सामने आ रहा है। जिसे वैक्सीन लगवाने वालों के लिए भी खतरा माना जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर लोगों से यही अपील कर रहे हैं कि सब अपने घरों में रहें जबतक की जरुरी ना हो बाहर ना निकलें।