ऑटो

Komaki Electric Bike: आ गई बुलेट-एवेंजर जैसी E-Bike, कम कीमत में मिलती है 220KM की रेंज

Komaki Electric Bike: इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (Komaki Electric Vehicles) ने देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक (Electric Cruiser Bike) लॉन्च कर दी है।

Electric Bike Komaki: इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (Komaki Electric Vehicles) ने देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक (Electric Cruiser Bike) लॉन्च कर दी है। यह इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी के सभी डीलरशिप पर 26 जनवरी से उपलब्ध करा दी जाएगी। इसे तीन अलग-अलग कलर स्कीम- गार्नेट रेड, डीप ब्लू और जेट ब्लैक में पेश किया जाएगा। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपए है। इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में आपको एलईडी हेडलैंप के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलते है।

Komaki Electric Bike के फीचर्स-

स्पेशल क्रूजर बाइक की तरह इस इलेक्ट्रिक बाइक (कोमाकी रेंजर) में आपको बड़े ग्रॉसर व्हील और क्रोम एक्सटीरियर देखने को मिल जाते है। इसमेंस चमकदार क्रोम से सजाए गए रेट्रो-थीम वाले राउंड एलईडी हेडलैंप मिलते हैं, जो ड्यूल क्रोम से लैस राउंड शेप लैंप के साथ आते हैं। हेडलैम्प की तरह ही रेट्रो-थीम वाले साइड इंडिकेटर भी इसमें मिलते हैं। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में लेग गार्ड, फॉक्स एक्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Komaki Electric Scooter (@komakielectricscooter)

इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक के अन्य फीचर्स-

अन्य फीचर्स में बजाज एवेंजर की तरह  सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चौड़े हैंडलबार, फ्यूल टैंक पर चमकदार क्रोम ट्रीटेड डिस्प्ले मिल जाते हैं। इसके अलावा,  इस बाइक की पिछली सीट के पीछे एक बैकरेस्ट मिलता है और  दोनों तरफ के हार्ड पैनियर मिलता है जो इस बात का इशारा करते हैं कि मोटरसाइकिल को लंबी दूरी की राइडिंग की हिसाब से डिजाइन किया गया है। क्रूजर बाइक की तरह ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में साइड इंडिकेटर के साथ एक राउंड शेप की टेललाइट मिलती है।

Mob-ion AM1 Electric Scooter से उठा पर्दा, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

मिलेंगी 220 किमी की लम्बी रेंज-

कोमाकी इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में 4-किलोवाट की बैटरी और 4,000 वाट की मोटर मिलती है। जोकि देश में अब तक के किसी भी टू-व्हीलर में सबसे बड़ी है। कंपनी दावा करती है कि इस इलेक्टिक बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर 180-220 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय कर सकती है। यह Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक भारत में सबसे लंबी ड्राइविंग रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों में से एक होने वाली है। ईवी ब्रांड कोमाकी ने यह भी दावा किया कि यह क्रूजर बाइक विभिन्न प्रकार के इलाकों के साथ-साथ हर तरह के मौसम परिस्थतियों से निपटने में सक्षम होने वाली है।

Mahindra Scorpio 2022: नए लुक और नए नाम के साथ जल्द लॉन्च होगी ये SUV!

मैकेनिकल स्पेक्स-

कोमाकी रेंजर सीबीएस डबल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जो एक इम्मीनेंट व्हील लॉक को रोकने के लिए प्रति सेकंड 200 बार की फ्रीक्वेंसी पर आगे और पिछले पहियों की निगरानी करता है। सस्पेंशन सेट अप की बात करें तो, Ranger को मोटे फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ कस्टम डैम्पिंग कंट्रोल्स मिलते हैं, जो गति के दौरान आराम प्रदान करते हैं। कोमाकी रेंजर पर सवार सीट को नीचे रखा गया है, जबकि पीछे की सीट को एक बैकरेस्ट मिलता है, जो एक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button