ऑटो

भारत में EV की बिक्री में हुई 240 प्रतिशत की उछाल, Tata Motors ने मारी बाज़ी

मौजूदा वक़्त में इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) उपलब्ध है। इनमें भी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का जलवा ज्यादा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में तेज़ी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसम्बर के महीने में लगभग 50,800 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे गए हैं। वहीँ, देश के सभी राज्यों में से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई हैं।

देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों और प्रदूषण के चलते लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है की पिछले साल दिसम्बर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री में उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में देश की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मार्केट में पेश कर रही है। साथ ही अपने वाहनों की इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च करने में लगी हुई है। यही कारण है की देश की ऑटोमोबाइल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौजूदा वक़्त में इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उपलब्ध है। इनमें भी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का जलवा ज्यादा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट में तेज़ी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिसम्बर के महीने में लगभग 50,800 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे गए हैं। वहीँ, देश के सभी राज्यों में से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में हुई इतनी ग्रोथ-

JMK Research की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में लगभग 240 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था की दिसंबर महीने में लगभग 50,800 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे गए। जोकि नवंबर महीने से ज्यादा है। नवंबर में करीब 42,000 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हुई थी। वहीँ, अगर दिसम्बर 2020 की बात करें तो देश भर में केवल 14,978 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिक्री हुई थी।

बिक्री में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का जलवा-

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री बढ़ाने में बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर का है। दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी लगभग 90.3 प्रतिशत की थी। इनमें से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का योगदान 48.6 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री-व्हीलर्स का योगदान करीब 41.7 प्रतिशत का था। जबकि इलेक्ट्रिक कारों और कार्गो वाहनों की हिस्सेदरी क्रमशः 5 प्रतिशत और 4.3 प्रतिशत की रही।

टाटा मोटर टॉप पर बरकरार-

हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो इनमें Hero Electric, Okinawa, TVS Motors, Bajaj  Auto, Ampere Vehicles, Ather Energy और Revolt Motors प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो दिसंबर महीने में 24,725 यूनिट्स बिकी। महीने के हिसाब से इसकी ग्रोथ लगभग 10 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 444 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का पहला स्थान बरकरार है। इस सेगमेंट में दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक कारों की लगभग 2,522 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बिक्री में अकेले टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 93 प्रतिशत की रही।

महाराष्ट्र में EV को बढ़ावा देने के लिए किया ये काम-

इसके अलावा, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खूब बढ़ावा दे रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ही खरीदने या रेंट पर लेने का फैसला किया है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 10 साल से पुराने डीजल इंजन वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने की अनुमति दी है। गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) की ओर से 2015 और सुप्रीम कोर्ट के 2018 में जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाले वाहनों को चलाया नहीं जा सकता।  हालांकि, पुरानी डीजल कारों में इलेक्ट्रिक किट तभी लगाने की अनुमति दी जाएगी जब टेस्टिंग एजेंसी डीजल कार के इंजन को फिट घोषित करेगी। ऐसे में अप्रूवल मिलने के बाद ही डीज़ल इंजन को इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ बदला जा सकेगा।

Moto G71 5G Price in India: भारत में लॉन्च हुआ ये धाकड़ स्मार्टफोन, जानें कीमत

इन राज्यों में जमकर हुई EV की सेल-

हर राज्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खूब प्रोमोट कर रहा है। इसके लिए कई राज्यों में सब्सिडी भी मिल रही है। इसी के साथ पिछले वर्ष यानि दिसंबर 2021 की बात करें तो उस महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री उत्तर प्रदेश में हुई है। दूसरे नम्बर पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर कर्नाटक है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 23 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल हुई है। जबकि महाराष्ट्र में 13 प्रतिशत और कर्नाटक में 9 प्रतिशत की सेल हुई।  इसके अलावा, राजस्थान में 8 प्रतिशत, दिल्ली, तमिलनाडु, बिहार में 7 प्रतिशत, असम और गुजरात में 7 प्रतिशत, हरयाणा और केरला में 3 प्रतिशत, ओडिशा में 2 प्रतिशत और बाकि राज्यों में लगभग 8 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल हुई है।

Goa Election का ये राजनीतिक समीकरण BJP के लिए रेड अलर्ट है!

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button