दिल्ली

कौन हैं Professor Yogesh Singh जो संभालने जा रहे हैं अब Delhi University की कमान

वर्तमान के दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह (Professor Yogesh Singh) को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) का नया कुलपति (Vice-Chancellor) बनाया गया है।

वर्तमान के दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह (Professor Yogesh Singh) को दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) का नया कुलपति (Vice-Chancellor) बनाया गया है। यह घोषणा शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को की। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जोकि केंद्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं, उन्होंने दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए, जबकि नीलिमा गुप्ता (Neelima Gupta) को डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय (Dr. Hari Singh Gour University) में इसी पद पर नियुक्त किया गया है। नीलिमा गुप्ता वर्तमान में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (Tilka Manjhi Bhagalpur University) में कुलपति के रूप में कार्यरत हैं।

इन पदों पर भी नियुक्त हो चुके हैं प्रोफेसर योगेश सिंह-

प्रोफेसर योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्त होने से पहले कई अन्य जगहों पर अलग-अलग पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। इससे पहले वह दिल्ली में स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक (31 दिसंबर, 2014 से 24 जुलाई, 2017 तक) और गुजरात के बड़ौदा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति (07 जुलाई, 2011 से 29 दिसंबर, 2014 तक) भी रहे हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के कुलपति का दूसरा कार्यकाल भी दिया था, जिसे उन्होंने 29 दिसंबर, 2014 तक जारी रखा।

Professor Yogesh Singh की उपलब्धियां-

प्रोफेसर योगेश ने एम.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और पीएचडी (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से की हुई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्होंने 23 पीएचडी का पर्यवेक्षण किया है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं और सम्मेलनों में 250 से अधिक प्रकाशन उनके नाम दर्ज हैं। वह गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन (2001-2006) , परीक्षा नियंत्रक(2006-2011) और निदेशक, छात्र कल्याण के रूप में भी कार्यरत रह चुके हैं।

MP Asaduddin Owaisi के घर तोड़फोड़ मामले में हिंदू सेना के 5 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

एक लेखक के रुप में Professor Yogesh Singh-

योगेश सिंह एक लेखक भी हैं उन्होंने “सॉफ्टवेयर टेस्टिंग” पर एक पुस्तक लिखी है। जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, इंग्लैंड (Cambridge University Press, England) द्वारा 2011 में प्रकाशित किया गया। वह न्यू एज इंटरनेशनल दिल्ली (2002) द्वारा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और पीएचआई लर्निंग, दिल्ली (2012) द्वारा ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर प्रकाशित पुस्तकों के सह-लेखक भी रहे हैं।

IPL 2021 MI Vs KKR Match: राहुल त्रिपाठी की धुआंधार बल्लेबाजी के सामने MI हुई पस्त

इन पदों पर मौजूद हैं प्रोफेसर योगेश-

योगेश सिंह 3 अक्टूबर, 2019 से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। वह क्रमशः मई, 2013 और मार्च, 2015 से गुजरात स्टेट पेट्रो नेट लिमिटेड और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (गुजरात सरकार के उपक्रमों) के एक स्वतंत्र निदेशक भी हैं।  योगेश सिंह दिसंबर 2011 से मई 2014 तक केंद्रीय क्षेत्रीय समिति, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, भोपाल (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्यों को कवर करने वाली) के अध्यक्ष रहे हैं। वह राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की जनरल काउंसिल के सदस्य और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button