मनोरंजन

धमाल मचा रहा Samar Singh का नया स्पेशल होली सॉन्ग, फैंस लुटा रहे दिलखोल कर प्यार, देखें वीडियो…

भोजपुरी के उभरते समर सिंह अपने आवाज से हर किसी को दीवाना बना देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को हिट सॉन्ग्स देने वाले समर सिंह अपने फैंस के लिए भोजपुरी होली सॉन्ग लेकर आ गए हैं।

नई दिल्ली: भोजपुरी जगत (Bhojpuri)के के उभरते कलाकार और सिंगर समर सिंह (Samar Singh)अपने आवाज से हर किसी को दीवाना बना देते हैं। उनके गाने आते ही छा जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री को हिट सॉन्ग्स देने वाले समर सिंह अपने फैंस के लिए एक नया भोजपुरी होली सॉन्ग लेकर आ गए हैं। जो हाल ही रिलीज़ हुआ है। गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

यहां देखें वीडियो…

इस भोजपुरी गाने का नाम है ”का का रंगववलु हs’ (Ka Ka Rangavavlu Ha)। इस गाने में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस क्वीन शालिनी (Queen Shalini) भी नजर आ रही हैं। समर और शालिनी की केमिस्ट्री गाने में धमाल मचा रही है। गाने में समर और उनकी एक्ट्रेस जमकर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं। गाने को समर सिंह और कविता यादव ने मिलकर गाया है।

नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना ‘पुष्पा की श्रीवल्ली’ मचा रहा गर्दा, फैंस भी गाना सुन लगे झूमने…

गाने को समर सिंह ने खुद अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है। गाने के रिलीज़ होते ही इस गाने को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल अलोक यादव ने लिखे हैं। तो वहीं, गाने को म्यूजिक अभिराम पांडेय ने दिया है। गाने को अबतक 1 लाख 62 हजार लोग देख चुके हैं। गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

Today Gold Price: सोने और चांदी के रेट हुए कम, जल्द खरीदें सोना, यहां चेक करें 14 से 24 कैरट तक का ताजा भाव

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button