दिल्लीएजुकेशन

New Delhi World Book Fair की खास बातें

New Delhi World Book Fair 2023 (नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2023) का शुभारंभ 25 फरवरी 2023 से हो चुका है। इस वर्ष Delhi Book Fair कुल 9 दिनों के लिए 5 मार्च, 2023 तक दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (National Book Trust, India) के प्रयासों से लगाया जा रहा है।

New Delhi World Book Fair 2023 ( नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2023 ) का शुभारंभ 25 फरवरी 2023 से हो चुका है। इस वर्ष Delhi Book Fair कुल 9 दिनों के लिए 5 मार्च, 2023 तक दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (National Book Trust, India) के प्रयासों से लगाया जा रहा है। ऐसे में पुस्तक मेला में जाने से पहले, इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातों को जान लेना आपके लिए सुविधाजनक साबित होगा।

प्रगति मैदान के किस हॉल में New Delhi Book Fair 2023 का आयोजन हो रहा है –

इस वर्ष राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित हॉल संख्या 2 से 5 में New Delhi World Book Fair 2023 का आयोजन क्या जा रहा है। इसके लिए अगर आप मेट्रो से प्रगति मैदान जा रहे हैं तो आपको सुप्रीम कोर्ट मैट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से आपको कुछ दुरी चलने पर बसों की आराम दायक और मुफ्त सुविधा आपके लिए उपलब्ध है। जिसपर सवार होकर आप मेले तक पहुंच सकते हैं। यात्री चाहें तो पैदल भी जा सकते हैं। जो यात्री अपने साधन से आ रहे हैं वो कृपया पार्किग का विशेष ख्याल रखें।

New Delhi Book Fair 2023 का समय क्या है –

दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक है। यानी आप सुबह 11 बजे तक प्रगति मैदान, मथुरा रोड पहुंच जाइए और रात्रि के 8 बजे के बाद यह मेला बंद हो जाएगा।

New Delhi Book Fair 2023 की थीम क्या है –

प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किसी न किसी थीम से जोड़कर जरुर ही किया जाता है। मेले का थीम भी अपनी ओर विशेष पुस्तक पाठकों को आकर्षित करता है। इस वर्ष 2023 में दिल्ली पुस्तक मेला की थीम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ रखा गया है। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उत्सव के साथ ही, भारत सरकार ने इस थीम की शुरुआत की। इस थीम का लक्ष्य भारत के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, संस्कृति, राजनीतिक, आर्थिक प्रगति को अभिव्यक्त करना है। इस वर्ष आपको भारतीय गर्व से भरी तरह-तरह की किताबों को भी पढ़ने और खरीदने का मौका मिलेगा।

New Delhi World Book Fair 2023: 25 फरवरी से लगेगा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, यहां जानें पूरी डिटेल

बच्चों के लिए इस बार भी है खास इंतेजाम –

New Delhi World Book Fair 2023 में हर बार कि तरह इस बार भी काफी कुछ खास है। बाल पाठकों के लिए बाल साहित्य, नाटक, संगीतमय, कार्टून, कहानियां और तमाम तरह की पुस्तकों का भंडार सज चुका है। यह बाल पाठकों के लिए उन तमाम किताबों का खजाना है जोकि आपको किसी और प्लेटफॉर्म पर मिल पाना मुश्किल है।

New Delhi World Book Fair 2023 तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें जगह और ये विशेष बातें

विभिन्न प्रकार के मचों से सजेगा New Delhi World Book Fair 2023 –

मेले के विभिन्न हॉलों को विशेष प्रकार के मंचों से सजाया गया है। इन मंचों में विशेषकर लेखक मंच, जहां आपके चहते लेखक, प्रकाशक आपस में मिलेंगे और किताबों की दुनिया से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। युवा मंच, इस बार यह मंच काफी खास रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया@75 उत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा लेखकों के लिए प्रधानमंत्री की मेंटरशिप योजना की शुरुआत की गई है।

इसका उद्देश्य युवाओं और उदीयमान लेखकों को प्रशिक्षित करना है। यहां इन 75 युवाओं की 75 पुस्तकों का भी विमोचन होगा। बाल लेखक मंच, यह मंच खुद में अपनी तरह का पहला मंच होगा जहां बाल लेखक आपस में अपने लेखों को लेकर चर्चा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच, यहां विदेशी मुल्क के लेखकों को सुनने और उनकी किताबों को जानने और खरीदने का मौका मिलेगा। इस तरह से कई अन्य मंच दिल्ली विश्व मेले (New Delhi Word Book Fair 2023) में शामिल किए गए हैं।

मेले में होंगे नाना प्रकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम –

पाठकों को मेले (New Delhi Word Book Fair 2023) की तरफ आकर्षित करने के लिए आयोजकों द्वारा मेले के अंदर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान आपको भारत की सांस्कृति से जुड़ी तमाम जानकारियां भी उपलब्ध कारई जाएंगी।

New Delhi World Book Fair 2023 तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें जगह और ये विशेष बातें

New Delhi Word Book Fair 2023 के पास कौन सा मेट्रो स्टेशन है –

वह लोग विशेष ध्यान दें जोकि दिल्ली पुस्तक मेला में मेट्रो से आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन, दिल्ली पुस्तक मेले से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। यह मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर पड़ता है। यहां से आप आसानी से पैदल चलकर भी मेले तक पहुंच सकते हैं।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास क्या है –

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ( National Book Trust, NBT) भारत सरकार के अंतरगत एक संगठन है। यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत्त संगठन के रुप में काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में पुस्तकों के प्रचार-प्रसार से भी है। New Delhi Book Fair 2023 के अलावा यह संगठन अपनी पुस्तक बस, स्टॉल आदि के माध्यम से देश के कोने-कोने में देशवासियों के मध्य पुस्तक की महत्वा को पहुंचाने का विशेष काम करता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button