एजुकेशनदिल्ली

New Delhi World Book Fair 2023: 25 फरवरी से लगेगा नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला की बात करें तो ये हर साल दिल्ली में आयोजित किया जाता है। साथ ही इसमें भारत समेत विश्व के विभिन्न पब्लिशर्स हिस्सा लेते है। ऐसे में इस बार के पुस्तक मेले में फ्रांस हमारा अतिथि देश होगा। साथ ही फ्रांस और अन्य विदेशी साहित्य को भी अलग से स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा, पुस्तक मेले में तमाम भारतीय भाषाओं के साहित्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2023) में बच्चों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

New Delhi World Book Fair 2023: पुस्तक प्रेमियों के लिए खुश खबर है। आखिरकार लंबे वक्त के बाद फिर से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2023) लगने वाला है। जिसकी तारीखों का ऐलान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust) ने कर दिया है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (NDWBF 2023) 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक नई दिल्ली में प्रगति मैदान के नवनिर्मित हॉल 2-5 GF, में सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें विश्व पुस्तक मेला दिल्ली और विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है जो पिछले 50 वर्षो से पुस्तक प्रेमियों के लिए लोकप्रिय बना हुआ है। जो लगभग तीन साल के बाद वापस लौट रहा है।

World Book Fair 2023 में क्या कुछ होगा खास?

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला की बात करें तो ये हर साल दिल्ली में आयोजित किया जाता है। साथ ही इसमें भारत समेत विश्व के विभिन्न पब्लिशर्स हिस्सा लेते है। ऐसे में इस बार के पुस्तक मेले में फ्रांस हमारा अतिथि देश होगा। साथ ही फ्रांस और अन्य विदेशी साहित्य को भी अलग से स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा, पुस्तक मेले में तमाम भारतीय भाषाओं के साहित्य का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2023) में बच्चों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बुक फेयर में यूथ कॉर्नर और चिल्ड्रन कॉर्नर आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा, पुस्तक मेले में बाल साहित्यकार, बाल लेखक और बाल पाठकों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और उन्हें अलग से मंच दिया जाएगा। आपको बता दें पिछले 50 वर्षों से आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 31वां संस्करण प्रकाशन जगत का एक प्रमुख कैलेंडर कार्यक्रम है।

World Book Fair 2023 banner poster
Photo Source: Social Media

World Book Fair 2023 इस वजह से है खास

आपको बता दें, मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन (ITPO) के सहयोग से एक स्वायत्त संगठन द्वारा किया जाता है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला आज, भारतीय प्रकाशन विकास के पथ के महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़ा है।  नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला प्रदर्शकों को इस बढ़ते पुस्तक उद्योग के साथ व्यापार के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। शीर्षकों, सह-प्रकाशन व्यवस्थाओं और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भी यह एक आदर्श स्थल है। मेले के दौरान आयोजित होने वाले कई साहित्यिक और प्रकाशन सम्मेलनों और कार्यक्रमों के अलावा, यह दक्षिण एशिया के प्रकाशन और बौद्धिक दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार भी खोलता है। मेला दुनिया भर के प्रमुख प्रकाशन गृहों से भागीदारी को आकर्षित करता है। 2021 में, मेले का आयोजन वस्तुतः किया गया था और मंच को 2.8 मिलियन से अधिक हिट मिले, दुनिया भर के 70 देशों के आगंतुक, 150 भारतीय प्रदर्शक और लगभग 15 विदेशी प्रदर्शक इसमें शामिल हुए थे।

New Delhi World Book Fair 2023 तारीख को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें जगह और ये विशेष बातें

New Delhi World Book Fair 2023 Attraction poster
Photo Source: Social Media

देश का सबसे बड़ा पुस्तक मेला कहाँ लगता है और उस मेले का नाम क्या है?

देश का सबसे बड़ा पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगता है। जिसका नाम नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2023) है। 25 फरवरी, 2022 से दिल्ली के प्रगति मैदान में देश-दुनिया के साहित्यकार, प्रकाशक और पुस्तक प्रेमियों का ‘साहित्य-महाकुंभ’ शुरू होने वाला है। इस बार का पुस्तक मेला कई मायनों में बहुत खास होने वाला है। ‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले’ का आयोजन सर्वप्रथम वर्ष 1972 में किया गया था और इस तरह 2023 में यह मेला अपनी 50 वर्षगांठ मनाएगा।
Delhi Book Fair 2022: जानें दिल्ली पुस्तक मेले की तारीख, समय और जगह

दिल्ली में पुस्तक मेला कहां लगता है?
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (New Delhi World Book Fair 2023) का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा पिछले 50 वर्षो से हर साल दिल्ली के प्रगति। मैदान में आयोजित किया जाता है।

पुस्तक मेला कितने दिनों तक लगेगा?
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक किया जाएगा। ऐसे में यह मेला कुल 9 दिनों के लिए लगेगा।

भारत का सबसे पुराना पुस्तक मेला कौन सा है?
नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला कोलकाता पुस्तक मेला के बाद दूसरा सबसे पुराना मेला है जो पिछले 50 वर्षो से दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही इस बार का पुस्तक मेला 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली में पुस्तक मेला लगेगा 2022?
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) दिल्ली पुस्तक मेले के 26वें संस्करण हॉल 7 डी, ई और एफ, जी, एच में आयोजित किया जाएगा और 22वें स्टेशनरी मेले/6वें ऑफिस ऑटोमेशन और 6वें कॉर्पोरेट गिफ्ट फेयर का आयोजन 26 दिसंबर, 2022 से दिल्ली में प्रगति मैदान के हॉल 3 और 4 में किया जायेगा।

पुस्तक मेले का उद्देश्य क्या है?
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करना है। ऐसे में पुस्तक मेलों के कई लाभ हैं। विश्व पुस्तक मेला से जहां पाठकों और पुस्तक प्रेमियों को एक ही स्थान पर कई मुद्दों और विभिन्न विषयों की सैकड़ों हजारों पुस्तकें मिल जाती है। तो वहीं, प्रकाशकों और पब्लिशर्स को भी अपनी पुस्तकें प्रस्तुत करने के लिए एक उचित मंच मिलता है। इसके अलावा, उद्योग और व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button