देश

मोदी सरकार में 489 रुपये मंहगी हुई धरेलू गैस, अच्छे दिन की लालच में आए बुरे दिन!

देशभर में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सब्जियों के दामों से लेकर सिलेंडर (Gas Cylinder Price Hike) तक सब महंगा है। इस महंगाई में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ घर में इस्तेमाल होने वाली गैस का दाम भी बढ़ गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

देशभर में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सब्जियों के दामों से लेकर सिलेंडर (Gas Cylinder Price Hike) तक सब महंगा है। इस महंगाई में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ घर में इस्तेमाल होने वाली गैस का दाम भी बढ़ गया है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बढ़ोत्तरी हो रही है।

सितंबर में 25 रुपये महंगी हुआ था गैस सिलेंडर-

देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें निर्धारित करने वाले दो मुख्य कारक डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और वैश्विक बेंचमार्क दर हैं। पिछली बार सितंबर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यह एक महीने के कुछ दिन बाद ही तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब तक गैस सिलेंडर का दाम 884.50 रुपये था।

देशभर में सबसे महंगा गैस सिलेंडर इस शहर में-

देशभर में कई जगहों पर राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा महंगा गैस सिलेंडर बिक रहा है। बिमारू राज्य में शामिल बिहार की राजधानी पटना में सबसे ज्यादा महंगा गैस सिलेंडर है। यहां एक धरेली गैस सिलेंडर की कीमत 974 रुयपे 50 पैसे है।

Latest Domestic Gas Cylinder Price In India on 6 October after price hike
Photo Source: Janta Connect

महंगाई के आगे मोदी सरकार नाकामयाब-

धरेलू गैस सिलेंडर से हर घर की रसोई जलती है। लेकिन बढ़ती कीमतों की वजह से आम नागरिक अब परेशान है। 2014 में अच्छे दिन का नारा देकर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार आम जनता के लिए अच्छे दिन अभी तक नहीं ला सकी है। 2014, 1 मार्च को धरेलू सिलेंडर की कीमत 410 रुपये 50 पैसे थी। जोकि उस समय के लिए महंगी थी। लेकिन आज वही कीमत बीजेपी की सरकार में आसमान छू रही है। और अब यह 899 रुपये 50 पैसे हो गई है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button