लाइफस्टाइल

Eye Care: आंखें बताती हैं सेहत का हाल, ऐसे लक्षणों को ना करें अनदेखा

Eye Care: आंखों की देख-रेख करना बहुत ही जरुरी है। आंखों में होने वाली दिक्कते कई बार शरीर के अंदर हो रही दिक्कतों को भी बताती हैं।

Eye Care: आपकी आंखें आपके दिल में छुपे सभी राजों का खुलासा करती हैं। आंखों से हमारे सभी राज खुल जाते हैं। अगर कभी भी आपको अपनी आंखों में कोई अलग तरीके का बदलाव देखने को मिले तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसे ही कुछ बीमारी के बारें में आप पढ़े जिनकी वजह से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है।

1. डार्क सर्कल या आंखों में सूजन होने:

कई वक्त ऐसा होता है जब हमें कई वजह से आंखों में सूजन और डार्क सर्कल्स की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर कॉस्मेटिक्स के ज्यादा प्रयोग करने से या फिर उम्र बढ़ने के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके ज्यादा नमक के सेवन करने से आपके आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। यहीं नहीं इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है जिसका असर चेहरे पर साफ नजर आता है। हार्मेन्स में बदलाव, एनीमिया, थायरॉइड या किडनी की बीमारी की वजह से आपको डार्क सर्कल या आंखों में सूजन आ सकती है।

2. धुंधला दिखाई देना:

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हमें धुंधला दिखाई देने लगता है। अगर आपको अंधेरे और ज्यादा उजाले में धुंधला दिखाई दे तो आपको अपनी इस परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको पता भी है माइग्रेन, स्ट्रोक जैसी समस्याओं की वजह से व्यक्ति को धुंधला नजर आना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार देखा गया है कि ब्रेन ट्यूमर की कम्प्लेन होने से भी आपको धुंधला दिखाई देने लगता है।

Aravind Eyecare और ‘ZEISS’ की साझेदारी में पहला ‘मायोपिया मैनेजमेंट सेंटर’ हुआ लॉन्च

3. आंखों में सूखापन होना:

रात में देर तक लैपटॉप चलाना, फ़ोन के सामने आंखों को गड़ाए रखना जैसी आदतें अगर आपके अंदर है तो इसे सुधार लें। क्यूंकि इसकी वजह से आपकी आंखों में सूखापन आ सकता है जो आपकी आंखों को ख़राब कर सकता है। अगर आपकी आंखें भी जल रही हैं या आंखों में आंसू नहीं बन पा रहा है तो आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button