मनोरंजन

Badshah के साथ जल्द नज़र आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री Akshara Singh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जल्द ही मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) के साथ दिखाई देने वाली है। यह जानकारी खुद अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सांझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “बहुत जल्द, एक अच्छे इंसान के साथ, सुपर एक्साइटेड।” साथ ही उन्होंने इन तस्वीरों के साथ बादशाह को टैग भी किया है। हालांकि, अक्षरा सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Badshah से मिलने चंडीगढ़ पहुंची Akshara Singh-

बॉलीवुड में बादशाह की एक अलग ही पहचान है। उन्होंने अब-तक बॉलीवुड की कई बहू चर्चित एक्ट्रेस के साथ एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि जब बादशाह भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखेंगे। वहीं, यह पहेली बार है कि वे किसी भोजपुरी कलाकार के साथ काम करने वाले है। इस कड़ी में अक्षरा सिंह बादशाह से मिलने चंडीगढ़ गई थीं। यही कारण है कि अब दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

अक्षरा एक बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सिंगर भी है-

बता दें अक्षरा सिंह (Akshara Singh) खुद में एक अच्छी सिंगर और एक बेहतरीन परफ़ॉर्मर हैं। यूं कहें तो पिछले कुछ सालों में अक्षरा सिंह ने अपनी मेहनत की बदौलत भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया है। यही कारण है कि जब भी वो कोई गाना लेकर आती है या रिलीज़ करती है, तो वो देखते ही देखते वायरल भी हो जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

New Year 2021: दिल्ली में कोरोना के चलते नए साल पर होंगे ये प्रतिबंध, यहां जाने सभी बातें

Akshara Singh ने दिए सुपरहिट गाने-

साल 2020 में उनके गाने ‘इधर आने का नहीं’ को यूट्यूब पर 185 मिलियन बार देखा गया था। जबकि ‘डोंट टच माय हैंड’ को 65 मिलियन अधिक व्यूज मिले हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह के दर्जनों ऐसे गाने आये है, जिसने मिलियन के आंकड़े को टच किया है। ऐसे में जब वे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के साथ नज़र आएंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल करती है। हालांकि, इसका इंतजार बादशाह के साथ-साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहने वाला है।

Samsung Galaxy M12 जल्द होगा लॉन्च, जानें इसके Features और Price

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button