उत्तर प्रदेश

बर्बाद फसल को देख बिलख-बिलख कर रोने लगी महिला किसान, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड (Buldenkhand) में किसानों पर भारी मार पड़ी है। खेत में तैयार हो रही फसल अब बारिश के पानी का शिकार हो गई है। शर्द भरे तापमान में खेतों में घुटने तक पानी लग गया है। अपने खेतों की ऐसी हालत देख एक महिला किसान बिलख कर रोने  (Women Crying Viral Video) लगी।

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड (Buldenkhand) में किसानों पर भारी मार पड़ी है। खेत में तैयार हो रही फसल अब बारिश के पानी का शिकार हो गई है। शर्द भरे तापमान में खेतों में घुटने तक पानी लग गया है। अपने खेतों की ऐसी हालत देख एक महिला किसान बिलख कर रोने  (Women Crying Viral Video) लगी। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडियो पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यूपी के बुंदेलखंड मे बारिश से खेती खराब-

इन दिनों बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से खेत में तैयार हो रही फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गयी हैं। इसके बावजूद अभी भी किसानों के खेतों पर संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आगे भी तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों पर बारिश का खतरा-

मौसम विभाग की तरह से उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, झाँसी आदि जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महोबा जनपद में बारिश का कहर सबसे अधिक देखने को मिला है। शनिवार की रात यहां जमकर ओले गिरे हैं। जिससे खेतों में खड़ी फसल ओलों से ढ़क गई है। महोबा जनपद में फसल की बर्बादी देख किसान मूर्छित होकर भी गिर रहें हैं।

इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। इसी बीच न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में साप्ताहिक कर्फयू का पहला दिन कैसा रहा

प्रदर्शन के बाद पहुंचे विधायक और अधिकारी-

ओलो से बर्बाद हुई फसल के बाद किसानों ने रामलीला मैदान के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि अधिकारियों ने उनके खेतों का निरीक्षण नहीं किया है। जिसके चलते उन्हें मुआवजा मिलने में देरी हो सकती है। जिसके बाद स्थानिय विधायक मनीषा अनुरागी, एसडीएम राजेश मीणा ने मुआयना किया। मुआयना के बाद क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही। इसके बाद किसानों ने रास्ते को खाली कर दिया।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button