मनोरंजन

Mahashivratri Special: खेसारी यादव, पवन सिंह से लेकर निरहुआ तक ऐसे मना रहे शिवरात्रि का त्यौहार, जरूर सुने ये गाना

शिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को पुरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के खास अवसर पर सुने इन चमकते सितारों के खास शिवरात्रि स्पेशल सॉन्ग।

Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को पुरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे, महादेव की पूजा, अराधना के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है। उनके लिए तो हर दिन पावन है। लेकिन, महाशिवरात्रि के दिन उनकी पार्वती संग शादी हुए थी। जिसके जश्न को पूरी दुनिया बड़े ही नियमों के साथ मनाते हैं।

ऐसे पावन दिन के खास मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के कुछ खास गाने बनाए हैं। जोकि महाशिवरात्रि पर दर्शाया गया है। महाशिवरात्रि के खास दिन पर भोजपुरी स्टार्स के कई गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते नजर आते हैं।

भोजपुरी गाने आते ही सोशल मीडिया पर छाने लगते हैं। फिर चाहे वो गाना निरहुआ का हो या पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की। फैंस उनके गानों को खूब प्यार देते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के खास अवसर पर सुने इन चमकते सितारों के खास शिवरात्रि स्पेशल सॉन्ग।

1. कांवर के पावर:

इस भोजपुरी सॉन्ग में निरहुआ के साथ-साथ आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)भी इस गाने में नजर आ रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली शिव जी और पार्वती के रूप में नजर आ रहे हैं। गाने को निरहुआ वर्ल्ड म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने को अबतक 103 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

2. गौरा हो हंसी दा ना:

इस भोजपुरी गाने को पवन सिंह ने गाया है। इन भोजपुरी गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक पर जारी किया गया है। इस गाने को अबतक 38 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

3. कैलाश धुआं धुआं है:

The Fame Game: नहीं चली OTT प्लेटफार्म पर धक-धक गर्ल की डेब्यू फिल्म, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

खेसारी लाल यादव का ये खास महादेव पर बना गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी बड़े ही अद्भुत रूप में नजर आ रहे हैं। इस गाने को अबतक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

 

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button