मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: अपनी साली संग होली खेलते नजर आये Khesari Lal Yadav, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

बिहार से लेकर यू पी तक भोजपुरी गाने काफी प्रचलित हैं। होली के अवसर में तो हर कोई भोजपुरी गानों पर झूमता है। ऐसे में भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपने ब्लॉकबस्टर होली सॉन्ग से गर्दा उड़ा रहे हैं। यहां देखें पूरा वीडियो।

नई दिल्ली: होली के त्यौहार में बहुत कम दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन, बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री अभी से ही होली के गाने रिलीज़ होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आये दिन अपने हिट सॉन्ग्स के लिए चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने आने वाले गानों के बारें में खेसारी अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस में भी खेसारी लाल यादव को लेकर काफी क्रेज है। ऐसे में होली नजदीक है और खेसारी लाल यादव का गाना ना रिलीज़ हो ये कैसे हो सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना रिलीज़ हुआ है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने का नाम है ‘होली के कबूतर’ (Holi Ke Kabutar)। हर बार की तरह इस बार भी फैंस खेसारी के इस गाने को खूब सपोर्ट और दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतू चौहान (Ritu Chauhan) भी नजर आ रही हैं, जो इस गाने में खेसारी लाल की साली की भूमिका निभा रही हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। दोनों इस वीडियो में जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो…

नीलकमल सिंह का होली स्पेशल गाना ‘पुष्पा की श्रीवल्ली’ मचा रहा गर्दा, फैंस भी गाना सुन लगे झूमने…

इस भोजपुरी गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka) ने गाया है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वहीं, गाने को म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाने के कंपोजर है शुभम तिवारी। इस गाने को अनुपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है। इस गाने को अबतक 8 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि गाने को अबतक 25 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। ये गाना इस वक्त यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

 

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button