फटा-फट

  • पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन की आज है अंतिम तिथि, जल्द और ऐसे करें यहां नामांकन

    पद्म पुरस्कार-2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज समाप्त हो जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल www.padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशें जारी हैं जोकि आज खत्म हो जाएंगी।

  • चुनाव के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक बने सीएम अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। पार्टी नेता पंकज गुप्ता को सचिव और एन डी गुप्ता को आम आदमी पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे।

  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दिया इस्तीफ़ा

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। अचानक से दिए गए इस्तीफे की वजह से एक बार फिर से राजनीतिक माहौल गर्म है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कोई भी व्यक्ति गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पा रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री चेहरे पर होंगी।

  • करनाल में किसान आंदोलन हुआ खत्म, इन शर्तों पर बनी सहमति

    करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों की बात अब प्रशासन ने मान ली है। किसान और प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। जिसके बाद अब किसानों ने करनाल में धरना प्रदर्शन खत्म करने की बात कही है। किसान और प्रशासन के बीच कुल तीन शर्तों को लेकर समझौता हुआ है। जिसमें से पहली शर्त यह है कि ‘सिर फोड़ने’ का आदेश देने वाले करनाल SDM आयुष सिन्हा की जांच हाई कोर्ट के जज करेंगे। दूसरी शर्त SDM आयुष सिन्हा 1 महीने की छुट्टी पर रहेंगे है। तीसरी शर्त मृतक किसान सुशिल काजल के परिवार को D.C रेट पर 2 नौकरी एक हफ्ते के भीतर दी जाएगी।

  • उत्तराखंड और तमिलनाडु को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, यहां देखें नाम

    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तमिलनाडु और उत्तराखंड में नए राज्यपालों की नियुक्ति की।️ नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि (R N Ravi) अब तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (Gurmit Singh) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

  • जब तक न्याय नहीं तब तक रुकेंगे नहीं- राकेश टिकैत

    Farmer Protest Karnal Update: किसान नेता राकेश टिकैत ने एक ट्वीट कर इस बात को स्पष्ट किया की उन्हे पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन युवाओं के जोश के आगे पुलिस को किसान नेता को छोड़ना पड़ा। राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसान साथियों के साथ सचिवालय पर उपस्थित हैं और उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इसी के साथ राकेश टिकैत ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा,”हम अपने कपड़े और खाने का समान मिनी सचिवालय करनाल पर ही मंगा रहे है, आराम से बात करेंगे इनसे, जब तक न्याय नहीं जब तक रुकेंगे नहीं”।

  • किसान नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया। भारी संख्या में किसान हरियाणा करनाल में इकट्ठा हुए हैं। जिसकी वजह से टकराव की स्थिति बनी हुई है क्योंकि किसान और पुलिस बल आमने-सामने हैं।

  • बिग बॉस विजेता Siddharth Shukla नहीं रहे

    बॉलीबुड अभिनेता और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता Siddharth Shukla का आज निधन (Died) हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन अभी तक मौत का सही कारण औपचारिक रुप से सामने नहीं आ सका है। Siddharth Shukla की उम्र अभी महज 40 साल ही थी। वो अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे। ऐसे में अचानक से ऐसी खबर सामने आने से हर कोई खासकर की उनके चाहने वाले और फैन्स परेशान हो गए हैं।

  • नहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का 4 जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) में इलाज चल रहा था। आज रात उन्होने अंतिम सांस ली।

  • कंगना रनौत ने की Bell Bottom की तारीफ, कहीं ये बात

    कंगना ने फिल्म के पोस्टर को भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ”आज ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बेलबॉटम’ देखी। फिल्म की पूरी टीम को ये कदम उठाने के लिए शुभमकामनाएं। आप पहले से ही विनर हो। बधाई हो।” इसके साथ ही उन्होंने ताली बजाने वाले इमोजी को भी इसमें शामिल किया है। कंगना रनौत ने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी है और इसमें सिनेमाघर में रिलीज करने की हिम्मत को भी सराहा है।
    कंगना रनौत के अलावा अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह भूमि पेडनेकर और अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी बेल बॉटम की सराहना की हैै। पूरी ख़बर पढ़ें

Back to top button
Micromax In Note 2