खेल

Tokyo 2020 चक दे इंडिया फिल्म की तरह हुआ करिश्मा, महिला हॉकी टीम ने मारी बाजी

Tokyo 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women's Hockey Team) ने एकदम से वक्त और जज़्बात दोनों बदल दिया है। शनिवार को टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में ओलंपिक पूल ए महिला हॉकी मैच में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ।

Tokyo 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने एकदम से वक्त और जज़्बात दोनों बदल दिया है। शनिवार को टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में ओलंपिक पूल ए महिला हॉकी मैच में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। मुकाबले ऐसा की गोल पर गोल हो रहे थे। दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 7 गोल दागे। लेकिन बाजी भारत के नाम रही। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 4-3 से मात दी। जीत का सेहरा खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) के सिर पर बंधा। वंदना कटारिया ने इस रोमांचक मैच में गोल की हैट्रिक लगा दी। ये युवराज सिंह के छह गेंदों पर छह छक्के से कम नहीं था।

दिल्ली पहुंचे कर्नाटका के नए सीएम, पीएम से लेकर सांसदों तक से की मुलाकात, नड्डा से मांगा सुझाव

रोमांच से भरा था ये मुकाबला-

भारत की इस जीत ने साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी ने कम नही हैं। भारत की तरफ से डेशिंग फारवर्ड में चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल होने से भारत की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टैरिन ग्लास्बी (15वें मिनट), कप्तान एरिन हंटर (30वें मिनट) और मारिजेन मराइस (39वें मिनट) ने गोल किए थे।

फाइलन में पहुंचीं Discus Thrower Kamalpreet Kaur, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

आयरलैंड और ब्रिटेन के बीच मुकाबले से तय होगी ये बात-

भारत के आगे बढ़ने की संभावना आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच आखिरी पूल ए मैच के परिणाम पर निर्भर करता है। अगर आयरलैंड, ब्रिटेन के खिलाफ हारता है या मैच ड्रॉ भी करता है, तो भारत की महिलाएँ पहली बार में नॉक-आउट चरण में पहुँचेंगी। यानी की ये मैच काफी कुछ तय करने वाला है। तो वहीं भारत इस दुर्दशा में नहीं होता अगर भारतीय टीम ने अपने पहले तीन मैच नहीं गंवाए होते।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button