मनोरंजन

बदशाह के गाने पर Munmun Dutta ने किया जबरदस्त डांस

तारक मेहता फेम Munmun Dutta ने हाल ही में बदशाह के गाने पर जमकर डांस किया। डांस का वीडियो उन्होने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। जिसे देखकर उनके फैंस कुछ इस तरह से रियक्शन दे रहे हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ निस्संदेह भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रमों में से एक है। यह न केवल आपके परिवार के हिसाब से अनुकूल सामग्री के लिए बल्कि अपनी महान स्टार कास्ट के लिए भी प्रसिद्ध है। जिसमें दिलीप जोशी, अमित भट्ट, दिशा वकानी और अन्य शामिल हैं।

बदशाह के गाने पर मुनमुन दत्ता का डांस-

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता अय्यर की भूमिका निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में बादशाह के लोकप्रिय गाने ‘जुगनू’ पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को फैंस काफी रोमांच के साथ देख रहे हैं।

Dhamaka Movie Review: कुर्सी पर बांधकर रखेगी कार्तिक की ‘धमाका’ मिलेंगे खूब सरप्राइज़ एलिमेंट

फैंस का प्यार मुनमुन दत्ता के साथ-

मुनमुन दत्ता ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर मुनमुन दत्ता के 6 मिलियन फॉलोवर हैं। जिनका इस वीडियो पर बढ़-चढ़ कर रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा “आप मेरी स्टार हो” तो वहीं दूसरे ने पलती दुबली बबीता जी।

#MeToo अभियान पर मुनमुन दत्ता ने कही थी यह बात-

बता दें कि मुनमुन दत्ता ने दुनियाभर में चल रहे #MeToo अभियान को लेकर भी एक पोस्ट साझा की थी। जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में भी बनी रही थीं। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा था कि “#MeToo…… हाँ… #Metoo… इस तरह एक पोस्ट साझा करना और दुनियाभर में महिलाओं पर यौन हमलों पर वैश्विक जागरूकता में शामिल होना और एक ही नाव पर सवार हर महिला के प्रति एकजुटता दिखाना, समस्या की भयावहता को दर्शाता है। एम आश्चर्यचकित है कि कुछ ‘अच्छे’ पुरुष महिलाओं की संख्या को देखकर चौंक गए हैं जिन्होंने बाहर आकर अपने #metoo अनुभव साझा किए हैं। नहीं मत बनो। यह आपके अपने पिछवाड़े में हो रहा है, अपने घर में, अपनी बहन, बेटी, मां, पत्नी या यहां तक ​​कि अपनी नौकरानी के साथ… उनका विश्वास हासिल करें और उनसे पूछें। उनके जवाबों पर आपको आश्चर्य होगा.. आप उनकी कहानियों से हैरान होंगे..” इसी के साथ उन्होने यह भी बताया था कि यह सब बताते हुए उन महिलाओं के आंखो में भी आंसू आ जाते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button