दिल्ली

महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर नेता सदन छैल बिहारी ने नारायणावसियों को दी यह सैगात

देशभर से लेकर राजधानी दिल्ली तक रामायण के रचनाकार भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। यह प्रकटोत्सव दिल्ली के नारायणावासियों के लिए काफी खास रहा।

देशभर से लेकर राजधानी दिल्ली तक रामायण के रचनाकार भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। यह प्रकटोत्सव दिल्ली के नारायणावासियों के लिए काफी खास रहा। छैल बिहारी गोस्वामी (Chhail Bihari Goswami) जोकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी हैं उन्होने इस शुभ तिथि पर नारायणावासियों के लिए द्वार का उद्घाटन किया। इस द्वारा का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा गया है। द्वार के उद्घाटन के साथ ही इस जगह के सौंदिकरण और अन्य व्यवस्थाओं का काम भी शुरु हो गया है।

रामायण के रचानाकार महर्षि वाल्मीकि को समर्पित द्वार-

छैल बिहारी ने महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर नारियल फोड़कर द्वार का उद्घाटन किया। इस मौके पर छैल बिहारी ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकी के नाम से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस द्वार को देख लोगों के दिलों में धार्मिक भाव जागृत होगा। धार्मिक भाव जागृत होने से लोगों का कल्याण अपने आप ही हो जाता है। बता दें कि वाल्मीकी द्वारा के पास ही वाल्मीकि मंदिर भी है और यहां से गुजरने वाली सड़का नाम भी वाल्मीकि मार्ग रखा गया है।

खुद के नीजि पैसे से जनता के लिए बनवाया यह द्वार-

छैल बिहारी ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के द्वारा निर्माण के लिए उन्होने न ही किसी सरकारी खजाने से और न ही नगर निगम का पैसा इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि भगवान की कृपा से उन्होने अपने नीजि फंड से इस द्वारा का निर्माण करवाया। द्वारा के निर्माण का कार्य एक महीने पहले ही पूरा हो गया था। लेकिन उद्घाटन के लिए इस शुभ अवसर का इंतेजार किया गया।

दुर्घटना को बुलावा दे रहे नारायणा के इस नाले को छैल बिहारी ने अपने निजी खर्चे से करवाया दुरुस्त

बीजेपी के विकास कार्य से खुश नारायणावासी हैं- ललित रावत

ललित रावत (Lalit Rawat) जोकि अध्यक्ष हैं नारायणा मंडल भाजपा के, वह भी उद्घाटन के समय पर उपस्थित रहें। उन्होने कहा कि बीजेपी का विकास का कार्य नारायणा में जारी है। इन कार्यों के लिए जनता से भी उन्हे सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र में पार्क के सौंदर्यकरण से लेकर रोड़ निर्माण तक सभी कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होने कहा कि नेता सदन छैल बिहारी ने नेतृत्व में क्षेत्र का विकास अच्छे स्तर पर हो रहा है।

नारायणावासियों को मिल रही गड्ढों से आजादी, नेता सदन छैल बिहारी ने किया सड़क का उद्घाटन

नारायणावासियों ने माना छैल बिहारी जैसा नेता नहीं-

महर्षि वाल्मीकि द्वार के उद्घाटन के समय वहां मौजूद नारायणावासियों ने छैल बिहारी को जनता का नेता बताया। लोगों ने कहा कि छैल बिहारी जैसा काम उनका क्षेत्र के लिए आज तक किसी ने नहीं किया। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर इस द्वारा के उद्घाटन से वो सभी खुश हैं और नेता छैल बिहारी का धन्यवाद करते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button