दिल्ली

नारायणावासियों को मिल रही गड्ढों से आजादी, नेता सदन छैल बिहारी ने किया सड़क का उद्घाटन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी ने आज नारायणा में सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान झझर पड़ी सड़क का पून: निर्माण होने के बाद जनता को सौंप दिया गया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी ने आज नारायणा में सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान झझर पड़ी सड़क का पून: निर्माण होने के बाद जनता को सौंप दिया गया। इस मौके पर छैल बिहारी ने कहा कि बीजेपी जो कहा सो किया। हमारा यही नारा है कि काम किया है, काम करेंगे, जन-जन का सम्मान करेंगे।

नारायणावासियों को मिल रही गड्ढों से आजादी-

नारायणा में डब्ल्यूजेड412 से डब्ल्यूजेड582 की गली का काम पूरा होने पर उसका उद्घाटन किया गया। इस गली का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। गली की झझर हालत की शिकायत मिलने से पहले ही नेता सदन छैल बिहारी ने एक्शन लिया। समय रहते ही इस गली के पून: निर्माण का कार्य करवा कर नारायणा वासियों के लिए उद्घाटन किया।

राधव चट्ठा को नारियल फोड़ने की फुरसत नहीं- छैल बिहारी

नारायणा में झझर पड़ी सड़के जोकि दिल्ली सरकार के अंदर आती हैं। उसके निर्माण के लिए राधव चट्ठा जोकि इलाके के विधायक हैं उनको बिल्कुल समय नहीं है। कई सड़के इलाके में ऐसी हैं जिनके निर्माण के लिए नारियल भी फोड़ा गया लेकिन उसके बाद भी कोई कार्य शुरु नहीं हो सका है। जिसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आरोप छैल बिहारी ने दिल्ली सरकार और विधायक राधव चट्ठा पर लगाया है।

15 दिन के अंदर काम हो जाता है पूरा- छैल बिहारी

छैल बिहारी ने कहा कि बीजेपी के काम करने की नीति के तहत 15 दिन के अंदर पूरी सड़क टेंडर पास होने से लेकर जनता के लिए खोलने तक का काम पूरा कर दिया जाता है। इन सड़क को बनने से पहले जल बोर्ड, बिजली विभाग से पहले जानकारी ली जाती है ताकि किसी भी तरह का सरकारी पैसे का नुकसान न हो। इसके लिए सरकारी टेंडर से लेकर नीजि फंड तक का इस्तेमाल किया जाता है।

छैल बिहारी ने बताया क्या है नीजि फंड का फॉर्मूला-

छैल बिहारी ने कहा कि समाज में मौजूद छोटे-छोटे व्यापारी, आम जनता जोकि समाज के लिए काम करना चाहते हैं। उनकी मदद से छोटे मोटे काम के लिए फंड इकट्ठा किया जाता है। उस फंड का सीधा इस्तेमाल जनता की भलाई में हो रहे कामों में लगा दिया जाता है। इससे काम जल्दी हो जाता है और जनता को भी लाभ पहुंचता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button