आईपीएल

IPL 2022 Mega Auction: KL Rahul बनेंगे लखनऊ टीम के पहले कप्तान!

IPL Mega auction 2022: दुनिया का सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022)  इस बिल्कुल ख़ास होने वाला है। लेकिन इससे पहले आईपीएल के दीवाने और टीमों को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) का इंतजार बेसब्री हैं।  जोकि अगले महीने 12 और 13 फरवरी  (IPL 2022 Auction Date) को बेंगलुरु में आयोजित हो सकती है।

IPL Mega Auction 2022: दुनिया का सबसे लोकप्रिय लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022)  इस बिल्कुल ख़ास होने वाला है। लेकिन इससे पहले आईपीएल के दीवाने और टीमों को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) का इंतजार बेसब्री हैं।  जोकि अगले महीने 12 और 13 फरवरी  (IPL 2022 Auction Date) को बेंगलुरु में आयोजित हो सकती है। इस महा नीलामी (Mega Auction) से पहले आईपीएल की दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को अपने तीन-तीन खिलाड़ियो की लिस्ट सौंपनी है। ऐसे में लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाने का फैसला कियाहै  है। ख़बरों के मुताबिक लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को साइन करने का फैसला किया है।

राहुल बनेंगे लखनऊ के कप्तान-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल को लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में चुना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है की उन्हें लखनऊ टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। इसके आलावा, केएल राहुल निर्धारित फीस स्लैब के मुताबिक 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। जबकि, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस को प्लेयर 2 के रूप में चुना गया है। ऐसे में उन्हें 11 करोड़ रुपए का भुगतान किया जायेगा। वहीं, तीसरे नंबरप पर अनकैप्ड रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी के पास मेगा ऑक्शन से पहले 60 करोड़ रुपए होंगे जिसे मेगा नीलामी में इस्तेमाल करेगी।

राहुल की कप्तानी में पंजाब कोई फायदा नहीं-

बता दें, केएल राहुल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की कप्तानी की है। लेकिन टीम बदलने की इच्छा जाहिर करने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इससे पहले पंजाब किंग्स आईपीएल के पिछले चार सीजन में उनका समापन टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहा है। हालांकि, केवल 2020 और 2021 में राहुल ने पंजाब का नेतृत्व किया था।

Match Fixing: फिर आया ‘फिक्सिंग’ का मामला! IPL खेल चुके प्लेयर का बड़ा दावा

राहुल ने  बनाए सबसे ज्यादा रन-

केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वह टूर्नामेंट में सबसे शानदार रन बनाने वालों में से एक खिलाड़ी रहे। IPL 2020 में राहुल ने सबसे अधिक रन बनाए और उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। जबकि IPL 2021 में वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में से एक रहे। कर्नाटक में जन्मे लोकेश राहुल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल डेब्यू किया था।

 

12 विकेट लेकर इस किया था सबकी हैरान-

जहां तक रवि बिश्नोई का सवाल है, तो उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करके खूब सुर्खियां बटोरीं। रवी बिश्नोई को पंजाब ने साल 2020 की नीलामी में दो करोड़ रुपए में खरीदा था और उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 12 विकेट लेकर सबको काफी प्रभावित किया था।

Samsung Galaxy S22 series: लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स, मिलेगा 50MP का कैमरा

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button