दिल्ली

100 करोड़ टीकाकरण पर नेता सदन छैल बिहारी ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद

देश ने एतिहासिक 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी ने पीएम मोदी के सफल नेतृत्व और कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद किया है।

देश ने एतिहासिक 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इस मौके पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी ने पीएम मोदी के सफल नेतृत्व और कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद किया है। उन्होने कहा कि विश्व नेता मोदी जी के नेतृत्व के बिना यह मुकाम हासिल कर पाना असंभव था।

छैल बिहारी ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद-

नेता सदन छैल बिहारी ने पीएम मोदी के सफल नेतृत्व के लिए उन्हे धन्यवाद किया है। उन्होने कहा कि भारत की जनता, कोरोना वॉरियर्स, डॉक्टर्स, नर्स की मेहनत और मोदी जी के विजन ने महामारी में सबको राह दिखाई और ताली-थाली बजाकर सबका हौसला बढ़ाया। छैल बिहारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम भी विपरित परिस्थियों के बावजूद बिना पैसे के सफलता पूर्वक लोगों की सेवा में कार्यरत है। कोरोना को हराने के लिए लगातार कोविड-19 मैपिंग, टीकाकरण और सफाई का काम जारी है। लोगों को एमसीडी की डिस्पेंसरी, अस्पताल सभी जगह इलाज मिल रहा है।

विपक्ष ने किया लोगों को भड़काने के काम-

छैल बिहारी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार को भी याद किया। उन्होने कहा कि विपक्ष ने देश में कोई कसर नहीं छोड़ी वौक्सीन को लेकर नेगटिविटी फैलाने में। लोगों को बरगलाने के लिए विपक्ष ने यहां तक कहा कि यह बीजेपी की वैक्सीन है, इसे लगाने से कुछ भी हो सकता है। उन्होने कहा कि विपक्ष ने ऐसी महामारी में लोगों का हौसला अफजाई करने की जगह, लोगों को भड़काने, गलत प्रोपोगैंडा फैलाने का काम किया। विपक्ष चाहता था कि लोग वैक्सीन न लगवाएं ताकि महामारी और भी भयंकर रुप लेकर आए।

दिल्ली में कांग्रेस करेगी बीजेपी और आप के खिलाफ ‘पोल खोल यात्रा’

महामारी के समय नहीं मिला दिल्ली सरकार का सहयोग-

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन छैल बिहारी ने कहा कि महामारी के समय नगर निगम की मदद करने की जगह दिल्ली सरकार ने टांग खीचने का काम किया है। दिल्ली सरकार ने राजनीति में उल्टे नगर निगम के कई सेंटर बंद करवा दिए। साथ में झूठे विज्ञापन भी छपवाए।

जिला नजफगढ़ के भाजपा उपाध्यक्ष विनय चौहान ने सीएम केजरीवाल को घेर पीएम मोदी की तारीफ

टीकाकरण सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो क्यों-

नेता सदन छैल बिहारी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मोदी जी देश ही नहीं विश्व के नेता हैं। जब विपक्ष झूठ फैला रहा था तब यह जरुरी था कि लोगों में विश्वास पैदा किया जाए। मोदी जी के नेतृत्व में ही सिर्फ कुछ ही महीनों में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ऐसे में सर्टिफिकेट पर फोटो लगाने से लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर विश्वास ज्यादा हुआ है। बच्चों के कोरोना वैक्सीन को लेकर छैल बिहारी ने कहा कि रिसर्च जारी है और जल्द ही उनकी वैक्सीन उपलब्ध होगी।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button