दिल्ली

Fog In Delhi: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली की सुबह

दिल्ली की सुबह सोमवार को घने कोहरे (Fog In Delhi) से ढकी रही। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस वर्ष सर्द के मौसम में इससे भी घने कोहरे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि यह सर्द मौसम की शुरुआत की पहली कड़ी का कोहरा है।

दिल्ली के पालम इलाके में बिजिविलिटी शून्य पर

सोमवार की सुबह दिल्ली के पालम इलाके में सबसे कम बिजिविलिटी दर्ज की गई। सुबह 4.30 बजे से लेकर 8.30 बजे के बीच पालम में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को खासा दिक्कत सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे के आसपास कोहरे की परत गिरते ही विजिबिलिटी में सुधार दर्ज की गई।

Coronavirus Update Delhi: दिल्ली में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार

दिल्ली में कोहरे का दौर शुरु

राजधानी दिल्ल में इसी के साथ सर्द मौसम में कोहरे का दौर शुरू हो गया है। रविवार दोपहर तक चल रहीं ईस्टर की हवाएं दिल्ली के मौसम में नमी लेकर आई हैं। कम हवा की गति के साथ संयुक्त उच्च नमी का हवाओं में होना कोहरा को और बढ़ा देता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हमे कोहरे की भारी चादर (Fog In Delhi) दिख सकती है।

8 दिसंबर भारत बंद को लेकर गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस जारी

विजिबिलिटी शून्य से होती हैं ये दिक्कतें

विजिबिलिटी शून्य होने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे सड़क पर वाहन दुर्घटना के बढ़ने के आसार, उड़ानों में दिक्कतें, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, आम लोगों को सांस लेने में दिक्कत आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ ही कोहरे का सकारात्मक असर खेत में खड़ी फसलों पर देखने को मिलता है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button