मनोरंजन

लॉलीपॉप के बाद ले लो पुदीना गाने ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 150 मिलियन व्यूज़ हुए पार

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का यह गाना (Le Lo Pudina) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 5 जून को रिलीज होने के बाद से ही इस गाने की हर जगह चर्चा है। भोजपुरी फैंस लेकर दिल्ली तक सभी को ये गाना पसंद आया है।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का यह गाना (Le Lo Pudina) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। 5 जून को रिलीज होने के बाद से ही इस गाने की हर जगह चर्चा है। भोजपुरी फैंस लेकर दिल्ली तक सभी को ये गाना पसंद आया है। जिसकी वजह से अब इस गाने ने बॉलिबुड इंडस्ट्री के कई गानों को पीछे छोड़ दिया है। इस गाने का नाम ‘ले लो पुदीना’ (Le Lo Pudina) है। ले लो पुदीना गाने के व्यूज अब 150 मिलियन पार कर चुके हैं। इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

Le Lo Pudina गाने के गायक और लेखक- 

ले लो पुदीना गाने का असली नाम पुदीना ऐ हसीना है। इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। तो वहीं इस गाने को कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। इसे वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और अब तक इसे 139,869,596 बार देखा जा चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

Lucknow Girl के बाद Pune Girl आई सामने, सड़क पर लेट की ऐसी हरकत कि लगा जाम!

खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ते हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह-

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह जैसा गायक और अभिनेता दूजा कोई नहीं है। इसी वजह से उन्हे उनके फैंस बहुत प्रेम करते हैं। स्टार पवन सिंह ने (Le Lo Pudina) लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग का काफी है। जिसकी वजह से उन्हे कपिल शर्मा शो पर भी गेस्ट के रुप में बुलाया जा चुका है।

दोस्ती के नाम RRR का पहला गाना, घंटेभर में मिले 10 लाख व्यूज़, इसमे ये है खास बात

लॉलीपॉप से मिली थी पवन सिंह को पहचान-

पवन सिंह ने सालों पहले अपने चार्टबस्टर ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से प्रसिद्धि पाई थी। यह गाना आज भी शादी पार्टी में बजता है तो लोग झूम झूम कर नाचते हैं। लोगों की इस गाने को लेकर दिवानगी ही कुछ और है। ये गाना पहली बार 2015 में वेव म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button