दिल्ली

खत्म हुआ भारत बंद, Delhi NCR में किसानों ने दिखाई ताकत!

किसानों के भारत बंद का असर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देखानों को मिला। दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों पर किसानों के डेरा डालने से भारी भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या पैदा हो गई। कुछ मार्गों पर पुलिस की सुरक्षा चौकियों के कारण यातायात काफी धीमा रहा।

किसानों के भारत बंद का असर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देखानों को मिला। दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्गों पर किसानों के डेरा डालने से भारी भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम जैसी समस्या पैदा हो गई। कुछ मार्गों पर पुलिस की सुरक्षा चौकियों के कारण यातायात काफी धीमा रहा।

आज के दिन भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है। जिसको 40 से अधिक किसान संघों का समर्थन देशभर में मिला। इसके कारण, दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिससे दिल्ली की प्रमुख सीमाओं पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच लगा भारी जाम-

बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पुलिस प्रशासन लगातार चेकिंग कर रही है। जिसकी वजह से भारी संख्या में बैरिकेडिंग लगा दी गई है और राष्ट्रीय राजधानी के अंदर और बाहर सभी कारों की जाँच हो रही है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय समय के दौरान यातायात की आवाजाही प्रमुख रूप से प्रभावित रही।

दिल्ली-नोएडा के रास्ते लगा जाम-

दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईओवर पर एक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक देखा गया। जोकि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ता है। भारत बंद के कारण, प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में सड़कों के बड़े हिस्से को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे दिल्ली के अंदर ट्रैफिक जाम हो गया है।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद आज सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। किसानों के विरोध के एक साल पूरे होने पर सैकड़ों किसानों ने दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रमुख राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया था।

Bharat Band को इन 6 राज्य सरकरों और 17 से भी ज्यादा राजनीतिक दलों का मिला समर्थन, देखिए पूरी लिस्ट

हालांकि दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले NH1 सहित दिल्ली की अधिकांश सड़कें बंद कर दी गई थीं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं अभी भी हमेशा की तरह चल रही थीं। एम्बुलेंस, सब्जी और दूध के वाहन अपने सामान्य समय के अनुसार चल रहे थे, और आपातकालीन प्रतिष्ठान, आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, डॉक्टर के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर भी खुले हुए थे।

Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े
Back to top button
Micromax In Note 2