दिल्ली

दिल्ली में कांग्रेस करेगी बीजेपी और आप के खिलाफ ‘पोल खोल यात्रा’

दिल्ली कांग्रेस नगर निगम चुनावों से पहले ‘पोल खोल यात्रा’ निकालने वाली है। इस यात्रा से कांग्रेस का लक्ष्य है कि वह सभी दिल्लीवासियों को भाजपा और आप के काले कारनामों के बारे में बताएगी।

दिल्ली कांग्रेस नगर निगम चुनावों से पहले ‘पोल खोल यात्रा’ निकालने वाली है। इस यात्रा से कांग्रेस का लक्ष्य है कि वह सभी दिल्लीवासियों को भाजपा और आप के काले कारनामों के बारे में बताएगी। जिससे आने वाले निकाय चुनावों में जनता कांग्रेस को चुने। यह यात्रा दिल्ली में 25 अक्टूबर से शुरु की जाएगी।

क्या है कांग्रेस की ‘पोल खोल यात्रा’-

दिल्ली कांग्रेस ‘पोल खोल यात्रा’ के माध्यम से दिल्लीवासियों के सामने भाजपा और आम आदमी पार्टी के काले कारनामों की पोल खोलेगी। कांग्रेस का आरोप है कि इन दोनों पार्टियों ने मिलकर नगर निगम को भष्ट्राचार से कंगाल कर दिया है। जिसकी वजह से सफाई कर्मचारियों, शिक्षकों, नर्सों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। कांग्रेस की ‘पोल खोल यात्रा’ 70-दिन, 70 विधानसभा क्षेत्रों, 272 वार्डों और दिल्ली में कुल 700 किमी. को तक चलेगी।

भाजपा और आप के शासन में बदनाम हुई दिल्ली-

दिल्ली कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि 15 साल कांग्रेस के शासन में दिल्ली की गणना विश्व के टॉप देशों में हुआ करती थी। कांग्रेस के राज में दिल्ली प्रगति और विकास के राह पर अग्रसर थी। लेकिन अब दिल्ली भ्रष्टाचार, कोविड-19 महामारी कुप्रबंधन, गन्दा पानी, जल भराब, टुटी सड़के, प्रदूषण, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के लिए जानी जाती है।

अपराध और बलात्कार की राजधानी बनी दिल्ली-

काग्रेस का कहना है कि दिल्ली में अब रोजाना 6 बलात्कार होते हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के शासन काल में दिल्ली अपराध और बलात्कार की राजधानी बन गई है। इसमें सबसे ज्यादा दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं और लड़कियों पर हमले और यौन हमले कई गुना बढ़ गए हैं।

जिला नजफगढ़ के भाजपा उपाध्यक्ष विनय चौहान ने सीएम केजरीवाल को घेर पीएम मोदी की तारीफ

अनिल कुमार ने निगाए दिल्ली में कांग्रेस के काम-

चौ. अनिल कुमार मे कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने का सपना देखा था। इसके लिए प्रदूषण की जाँच की व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन और ऑटो में सीएनजी की शुरूआत, मिट्टी के तेल पर प्रतिबंध, झुग्गी निवासियों के पुनर्वास के लिए इन-सीटू फ्लैटों का निर्माण की योजना के साथ दिल्ली को ग्रीन दिल्ली बनाया था। अब इन्ही योजनाओं के साथ कांग्रेस जनता के सामने जाएगी।

‘पोल खोल यात्रा’ से साफ है कि कांग्रेस एक तरफ भाजपा और आम आदमी पार्टी के कामों की पोल खोलेगी तो वहीं कांग्रेस के 15 साल के कामों को भी दिल्लीवासियों के सामने रखेगी। ताकि आने वाले निगम चुनावों में कांग्रेस को फायदा हो सके।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button