देश

मुस्लिम बुजुर्ग के मुंह से महाभारत का यह गीत सुन, सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या लिखा

तब महाभारत के शुरु में ही एक गीत आता था जोकि महाभारत की कहानी को लेकर ही बना हुआ था। इसी गीत को जब एक मुस्लिम धर्म को मानने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने गाया तो यह गीत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महाभारत और रामायण यह दोनों ऐसे काव्य हैं, जिसमें हिंदू धर्म के विष्णु भगवान के पृथ्वी पर अवतार के बारे में वर्णन है। महाभारत को जब फिल्माया गया और इसका टीवी पर प्रसारण शुरु हुआ। तब महाभारत के शुरु में ही एक गीत आता था जोकि महाभारत की कहानी को लेकर ही बना हुआ था। इसी गीत को जब एक मुस्लिम धर्म को मानने वाले बुजुर्ग व्यक्ति ने गाया तो यह गीत एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति ने गाया महाभारत का गीत-

एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति का प्रतिष्ठित महाभारत शीर्षक गीत गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जोभी इस वीडियो को देख रहा है वही इसकी तारीफ कर रहा है। क्योंकि महाभारत के इस गीत की लोकप्रियता पहले से ही बहुत है ऐसे में एक मुस्लिम व्यक्ति के इस गीत को गाने से लोगों को सुनने में और ही अच्छा लगा। इस वीडियो को भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी ने साझा किया है और इसे ट्विटर पर एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

IPL 2021 PBKS Vs RR Match Highlights: जीत रहा था Punjab लेकिन 20वें ओवर में हुआ ऐसा कि जीत गया Rajasthan

महाभारत श्लोक के साथ भाए मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति-

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ एसवाई कुरैशी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘बीटिंग द स्टीरियोटाइप्स!’। वीडियो के पब्लिक में आते ही 1:08 मिनट की क्लिप में आदमी ने महाभारत के श्लोक के अपने गायन से नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। वीडियो देखने वालों ने भारत जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश की खूब सराहना की। जहां एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों के लिए दिल में इतना प्यार रखते हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button