देश

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाने अब घर पर ही आएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

देश में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए अब सरकार घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान शुरु करने वाली है।

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। रोजाना लाखों-करोड़ों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने वाला देश मात्र भारत है। जहां अब तक 84 करोड़ 15 लाख से भी ज्यादा टीका लगाया जा चुका है। देश में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए अब सरकार घर-घर जाकर टीका लगाने का अभियान शुरु करने वाली है।

घर-घर जाकर सरकार लगाएगी ऐसे लोगों को टीका-

केंद्र सरकार ने कहा है कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जोकि वैक्सीन केंद्रों पर जाने में असमर्थ हैं उन्हे अब घर पर ही COVID19 वैक्सीन शॉट दिए जाएंगे। मीडिया को ब्रीफिंग करते हुए, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल (VK Paul) ने कहा कि सरकार ने एक प्रावधान किया है जिसके तहत प्रतिबंधित गतिशीलता वाले लोगों को प्रशिक्षित टीकाकरणकर्ताओं की देखरेख में घर पर टीका शॉट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसे कारणों से शॉट नहीं ले पाए हैं उन्हें इससे फायदा होगा।

कैसे ‘Bachpan Ka Recharge’ जरूरत पड़ने पर आज भी काम आता है

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने दिया यह आदेश-

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने विशेष व्यवस्था करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अलग-अलग दिव्यांग व्यक्तियों को परीक्षण और टीकाकरण सहित COVID19 सेवाओं तक उचित पहुँच मिले, और उनके टीकाकरण के लिए घरेलू टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से सहायता प्रदान करें।

कौन हैं Professor Yogesh Singh जो संभालने जा रहे हैं अब Delhi University की कमान

भारत में COVID-19 टीकाकरण कवरेज-

भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 84 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। अब तक 84 करोड़ 15 लाख 18 हजार से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 23 सितंबर को देश में कुल 65 लाख COVID19 वैक्सीन को लगाया गया।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button