ताज़ातरीनमनोरंजन

2022 Movie List: जनवरी में रिलीज होने जा रहीं हैं ये 6 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

जनवरी में आरआरआर (RRR) से लेकर पृथ्वीराज (Prithviraj) तक कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। लेकिन ओमिक्रॉन ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगना शुरू भी हो गया है। कई जगहों पर सिनेमाघर बंद करने की घोषणा भी कर दी गई है।

2022 Movie List: साल खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बॉलीवुड और सिनेमाजागत ने भी 2022 के आगमन की तैयारी कर ली है। ऐसे में अगले साल जनवरी की शुरुवात कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के साथ होने वाली है। जनवरी 2022 में बड़े बजट की कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने को तैयार है। ऐसे में दर्शकों अभी से ही अगले साल के भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार है।

जनवरी में आरआरआर (RRR) से लेकर पृथ्वीराज (Prithviraj) तक कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। लेकिन ओमिक्रॉन ने एक बार फिर सरकार की चिंता बढ़ा दी है। जिसके बाद राज्य सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगना शुरू भी हो गया है। कई जगहों पर सिनेमाघर बंद करने की घोषणा भी कर दी गई है।

वहीं, जनवरी महीने में बड़े बजट की पांच बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें आरआरआर, राधेश्याम, पृथ्वीराज और अटैक शामिल हैं। ऐसे में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते इन फिल्मों की रिलीज़ का टलना भी लगभग तय माना जा रहा है।

2022 Movie List: जनवरी 2022 में रिलीज़ होंगी ये 6 बड़ी फिल्में-

आरआरआर (RRR)

2022 की शुरुआत इस बार एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी धमाकेदार फिल्म आरआरआर (RRR) से के साथ होने वाली है। ये फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में एक्टर रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

2022 Movie List: राधेश्याम (Radhey Shyam)

नए साल में साउथ के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ 14 जनवरी को रिलीज़ होगी। ये फिल्म करीब पांच भाषाओं में रिलीज होगी। इसके अलावा, प्रभास की एक और फिल्म आदिपुरुष भी नए साल में रिलीज होने वाली है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अंजलि भाभी ने पूल में यूं दिया ग्लैमेरस लुक, देंखे वायरल फोटो

पृथ्वीराज (Prithviraj)

यश राज बैनर तले फिल्म ‘पृथिवीराज’ नए साल की शुरुवात में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, और सख्त हो जाएंगी पाबंदियां, जानें, क्या होता है येलो अलर्ट

2022 Movie List: गहराईयां (Gehraiyaan)

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘गहराईयां’ नए साल में रिलीज़ होने को तैयार है। ये फिल्म बड़े पर्दे रिलीज़ न होकर 25 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

अटैक (Attack)

इसके अलावा, नए साल में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ 28 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर फिल्म है। जिसकी कहानी रेंजर ऑफिसर द्वारा किए गए मिशन पर आधारित है।

सैल्यूट (Salute)

नए साल की शुरुआत में शाहरुख खान की फिल्म ‘सैल्यूट’ भी रिलीज होगी। यह फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक पर आधारित है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button