मनोरंजन

साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये पांच फिल्मे

गूगल की तरफ से साल 2021 (Google Top Searched Movie 2021) में क्या कुछ 'सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया' की लिस्ट अब जारी कर दी गई है। गूगल ने सभी सर्च को 9 भागों में बांटा है।

गूगल की तरफ से साल 2021 (Google Top Searched Movie 2021) में क्या कुछ ‘सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया’ की लिस्ट अब जारी कर दी गई है। गूगल ने सभी सर्च को 9 भागों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा सर्च की गई मेरे पास, क्या, कैसे, मूविज, खेल आदि को रखा गया है। इस आर्टिकल में आपको साल 2021 में सबसे ज्यादा बार सर्च की गई पांच फिल्मों के बारे में पता चलेगा।

साल 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई जय भीम-

जय भीम (Jai Bhim) फिल्म साल 2021 की विवादित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार साउथ इंडियन एक्टर सूर्या (Suriya) ने निभाया है। फिल्म में उनका किरदार एक वकिल का है जोकि आदिवासी लोगों के लिए समाज सेवा के साथ वकालत भी करता है। फिल्म में पुलिस प्रशासन के कामों को लेकर कई उंगलियां उठी हैं। फिल्म में प्रकाश राज भी हैं। जिनको फिल्म में हिंदू बोलने पर एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ देने पर विवाद हुआ था। यह फिल्म अमेजोन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 10 में से 9.5 की IMDB रेटिंग दी गई है। जिसकी वजह से यह फिल्म इस साल गूगल की नंबर वन सर्च (Google Top Searched Movie 2021) की जाने वाली फिल्म बन गई।

साल 2021 में गूगल सर्च में दूसरे नंबर पर शेरशाह-

रियल हिरो भारतीय सेना के कैप्टन बिक्रम बत्रा (Captain Vikaram Batra) के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह (Shershaah) ओटीटी प्लेटफार्म पर हिट रही। इस फिल्म में बिक्रम बत्रा के रोल में अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा नजर आएं। इस फिल्म में डिंपल चिम्मा के रुप में कियारा अडवानी नजर आईं। इस फिल्म को 10 में से 8.3 IMDB मिली। फिल्म को देखने वाले सभी लोगों की आंख फिल्म खत्म होते होते नम हो चुकी थी। इस फिल्म को सिद्धार्थ के करियर की बेस्ट फिल्म भी माना जा रहा है। इसका अंदाजा आप इस फिल्म के गूगल पर सर्च लिस्ट (Google Top Searched Movie 2021) में दूसरे स्थान पर आने से लगा सकते हैं।

साल 2021 में गूगल सर्च में तीसर नंबर पर राधे-

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे (Film Radhe) अपनी कहानी और एक्शन को लेकर फ्लॉप फिल्म रही थी। लेकिन सुपरस्टार सलमान खान के नाम से यह फिल्म इस साल सर्च (Google Top Searched Movie 2021) की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में गूगल पर ऊपर से तीसरे नंबर पर है। फिल्म में कई ऐसे गाने हैं जिन्हे सलमान के फैंस ने खूब पंसद किया। इस फिल्म को 10 में से सिर्फ 1.9 IMDB मिली है।

साल 2021 में गूगल सर्च पर चौथे नंबर पर बेल बॉटम-

रॉ एजेंट के एक टॉप मिशन पर आधारित फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) है। इस फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का है। उनके साथ उनकी पत्नी और रॉ एजेंट के रुप में अभिनेत्री वानी कपूर (Vani Kapoor) है। इस फिल्म को 10 में से कुल 6.2 IMDB मिल है।

किस तारीख पर रखें इस माह का Pradosh Vrat, जाने यहां तिथि के साथ शुभ मुहूर्त

साल 2021 में गूगल सर्च पर पांचवे नंबर पर रही एटर्नल्स-

हॉलीवुड फिल्मों का इस साल भी देश में बोल-बाला रहा। साल की शुरुआत से ही कोरोना संकट के बीच सभी को सिनेमाहॉल खुलने का इंतेजार था। फिल्म एटर्नल्स (Eternals) 5 नवंबर 2021 को भारत में रिलीज हुई। इस फिल्म को कुल 10 IMDB में से 6.8 रैकिंग मिली है।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button