मनोरंजन

Sonu Sood Birthday: ऑनस्क्रीन खलनायक ने ऐसे गर्लफ्रेंड से की थी शादी, अब हो रही है चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) का आज जन्मदिन है। सोनू सूद पर्दे पर भले ही गुंडों का किरदार निभाते हों लेकिन असल जीवन में वो किसी बड़े हीरो से कम नही हैं। वो लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood Birthday) का आज जन्मदिन है। सोनू सूद पर्दे पर भले ही गुंडों का किरदार निभाते हों लेकिन असल जीवन में वो किसी बड़े हीरो से कम नही हैं। वो लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं। उन्होने कोरोना महामारी के समय में जिस तरह से लोगों की मदद की उसे हर कोई जानता है। कोरोना महामारी के बाद भी सोनू सूद फ्री में आईईएस कोचिंग और जरुरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं।

सोनू सूद पंजाब से मुंबई तक-

आज सोनू सूद अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1973 में मोगा पंजाब में हुआ था। सोनू ना सिर्फ हिंदी बल्की तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फ़िल्मों में भी अभिनय करते हैं। ज्यादातर वो फिल्मों में वो विलन के किरदार में नजर आते हैं। साल 1999 में उन्होने सिनेमा में कदम रखा और अभी तक अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

sonu sood wife sonali images
Photo Source: Social Images

सोनू सूद की धर्म पत्नी सोनाली-

सोनू सूद ने अपने साल 1996 में शादी कर ली थी। उनके दो बेटे भी हैं। सोनू सूद और उनकी पत्नी सोनाली (Sonu Sood Wife Sonali) की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। सोनू पंजाब में पैदा हुए, महाराष्ट्र में पढ़ाई की और फिर तेलुगु गर्लफ्रेंड सोनाली से शादी की। बचपन तो नहीं लेकिन कॉलेज का पहला प्यार शादी के बंधन में बंध गया। सोनाली ने सोनू सूद की फिल्मों में एंट्री से पहले काफी मदद की। जिसे आज भी सोनू सूद स्पेसल मौकों पर याद करते रहते हैं।

Mimi Movie Review: गर्भवती कृति और ड्राइवर पंकज त्रिपाठी ने फिल्म को क्या से क्या बना दिया

कोरोना महामारी में बने रियल लाइफ हिरो-

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सोनू सूद विभिन्न प्रकार के राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हो गए थे। उन्होंने फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की मदद से शुरुआत की, ऐसे समय में जब सरकार तक ने इन मजदूरों के लिए भोजन, बस, ट्रेन और हवाई उड़ानों की व्यवस्था करने की जगह उन्हें अपनी पीठ दिखा दी थी। उस समय सोनू सूद ने इन मजदूरों का हाथ थामा और करीब 45 हजार प्रवासियों को सड़कों पर खाना खिलाया और उनके परिवारों के घर जाने के लिए बसों का प्रबंध किया।

कांग्रेस की राह चली मोदी सरकार! स्किल इंडिया की बात करने वाले आरक्षण देने पर मजबूर

निस्वार्थ काम के लिए UNDP ने किया सम्मानित-

ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में अपने निस्वार्थ कार्य के लिए सोनू सूद को कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सितंबर 2020 में, सूद को COVID-19 महामारी के दौरान उनके मानवीय कार्यों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने ‘SDG स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ के लिए चुना। जिससे ऑनस्क्रीन खलनायक सोनू सूद अब अपने दयालु कार्यों के कारण हजारों लोगों के लिए वास्तविक जीवन के नायक बन चुके हैं।

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button