मनोरंजन

Miss India 2022: Sini Shetty बनी भारत की नई ब्यूटी क़्वीन

फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) का ऐलान हो चुका है और भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के रूप में नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। कर्नाटक की रहने वाली ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है।

Miss India 2022 Sini Shetty: फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) का ऐलान हो चुका है और भारत को सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के रूप में नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। कर्नाटक की रहने वाली ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब जीता है। ऐसे में पूरे सोशल मीडिया पर इनको खूब बधाईयां ही बधाईयां दी जा रही है। वहीं, राजस्थान की रहनी वाली रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) दूसरे नंबर पर और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) तीसरे नंबर पर रही।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) फेमिना मिस इंडिया 2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pageant_India (@pageant_india)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपनी खूबसूरती से सब का मन मोह लिया। हालांकि उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने तेज तर्रार जवाबों से सभी जजेज को इंप्रेस भी किया। टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी (Sini Shetty) के लुक को एकदम परफेक्ट बनाते हैं। सिनी शेट्टी को जबसे मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का टाइटल मिला है। तभी से लोग उनके बारे में गूगल करने में बिजी हो गए हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार ये साउथ इंडियन ब्यूटी कौन हैं? तो चलिए हम आपको संक्षेप में बताते हैं ब्यूटी क्वीन और मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी (Miss India 2022 Sini Shetty) के बारे में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

Miss India 2022: Sini Shetty Biography in Hindi

21 साल की ब्यूटी क्वीन सिनी सेट्टी (Sini Shetty) का जन्म मुंबई में हुआ था। हालांकि, मूल रूप से वे कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री हासिल की है। और अभी भी चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) कोर्स में स्टडी कर रही हैं। पढ़ाई में होशियार सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को डांस का काफी शौक है। वे चार साल की उम्र से डांस कर रही हैं। सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 78K फॉलोअर्स हैं और ये नंबर लगातार तेज़ी से बढ़ रहे है। ऐसे में हो सकता कुछ ही समय में ये मिलियंस तक पहुंच जाए।

अंतर्राष्ट्रीय फलक पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी मिस टीन इंडिया सहारा सुब्बा, यूनिवर्स ख़िताब के लिए रैंप पर बिखेरेंगी अपना जलवा

14 साल की उम्र तक सिनी ने अरंगेत्रम (Arangetram) और भरतनाट्यम (Bharatanatyam) सीख लिया था। सिनी शेट्टी (Sini Shetty) की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज भी देख सकते हैं। वे अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। और कई उनके डांसिंग रील्स वायरल भी होते हैं। सिनी का क्लासिकल डांस देख किसी का भी दिल जीत सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

Miss Teen Universe 2022: भारतीय सुंदरी Sahara Hangma Subba ने अमरीका में लहराया परचम, टॉप 7 में बनाई जगह

ऐसे में सिनी की प्रोफाइल को देखकर और उनके बारे में जानकर एक बात तो साफ है वो ये कि सिनी काफी मल्टीटैलेंटड हैं। सिनी (Sini Shetty) ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वे कई बड़े ऐड्स में नजर भी आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सिनी (Sini Shetty) लुक्स में भी किसी से कम नहीं हैं। उनके किलर लुक्स बॉलीवुड हसीनाओं को मात देते हैं। सिनी का फैशन भी ऑन पॉइंट और स्टाइलिश हैं। उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं। यकीन मानिए सिनी की खूबसूरती पर आप अपना दिल हार जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button