मनोरंजन

26/11 Mumbai Attacks पर बनी इन 4 फिल्मों, 2 वेब सीरीज और 1 डॉक्यूमेंट्री को क्या आपने भी देखा है

इसमें चार फिल्म, दो वेब सीरीज और एक डॉक्यूमेंट्री शामिल है। जिसमें से द रियल स्टोरी 26/11 ("The Real Story of 26/11"), होटल मुंबई (Hotel Mumbai), मुंबई डायरीज (Mumbai Diaries), स्टेट ऑफ सीज (State of Siege), वन लेस गॉड (One Less God), 'टेरर इन मुंबई (Terror In Mumbai) और द ताज महल (The Taj Mahal) आदि शामिल हैं।

साल 2008 का नवंबर महीना और उसकी 26 तारीख का दिन भारत के इतिहास के पन्नो पर कालिख से लिख चुका है। मुंबई आतंकी हमले (26/11 Mumbai Attacks) को कई फिल्मों और वेबसीरीज में भी दिखाने की कोशिश की गई। इसमें चार फिल्म, दो वेब सीरीज और एक डॉक्यूमेंट्री शामिल है। जिसमें से द रियल स्टोरी 26/11 (“The Real Story of 26/11”), होटल मुंबई (Hotel Mumbai), मुंबई डायरीज (Mumbai Diaries), स्टेट ऑफ सीज (State of Siege), वन लेस गॉड (One Less God), ‘टेरर इन मुंबई (Terror In Mumbai) और द ताज महल (The Taj Mahal) आदि शामिल हैं।

Mumbai Attacks पर बनी फिल्म द रियल स्टोरी 26/11 (The Real Story of 26/11)

भारत के इतिहास में बाहरी आतंकवादियों का देश में घुसना और घुसकर देश की आर्थिक राजधानी में आतंक फैला देना। ऐसा पहली बार था। किसी को भी इसकी खबर नहीं थी। यह फिल्म इस आतंकी हमले पर बनाई गई फिल्म है। जिसमें मुंबई पुलिस के नजरिये से इस आतंकी हमले को दर्शाया गया है। इस फिल्म में पुलिस कमिशनर के रोल में नाना पाटेकर (Nana Patekar) हैं। यह फिल्म 2013 में पहली बार रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राम गोपाल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को बनाने में कुल 22 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ था। इस फिल्म के माध्यम से यह साफ दर्शाया गया है कि कैसे आतंकियों ने देश में समुद्र के रास्ते प्रवेश किया और उनका टेरर लिंक क्या था।

Mumbai Attacks पर बनी फिल्म द ताज महल (The Taj Mahal)

द ताज महल, यह एक अंग्रेजी भाषा फिल्म है। जिसमे एक विदेशी पर्यटक के पॉइंट ऑफ व्यू के हिसाब से इस पुरे आंतकी हमले को दिखाया गया है। जोकि यहां मुंबई में घुमने आए हुए हैं। वो भी ताज होटल में एक रुम लेते हैं और यहां रुकते हैं। इसी दौरान 26 तारीख की रात अचानक से उन्हे कमरे में गोली की आवाज सुनाई देती है। जिसके बाद विदेशी पर्यटक डर जाते हैं। और फिर वहीं से यह आतंकी घटना पर आधारित फिल्म आगे बढ़ती है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।

Mumbai Attacks पर बनी होटल मुंबई मूवी (Hotel Mumbai)

मुंबई हमले को इस फिल्म में ताज होटल में काम रहे लोगों के नजरिये से दिखाया गया है। खासकर की वो लोग जिनकी ड्यूटी थी स्टाफ मैनेजमेंट, रुम सर्वेंट और खाना बनाने की। जब ताज हमला हुआ तब इन लोगों ने किस तरह से उस हमले का जवाब दिया और खुद के साथ कैसे जीवन के साथ-साथ वहां मौजूद ताज होटल के मेहमानों की भी रक्षा की। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर (Anupam Kher), एनथॉनी मारास (Anthony Maras) मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Mumbai Attack पर बनी वन लेस गॉड फिल्म (One Less God Movie)

मूवी वन लेस गॉड एक अंग्रेजी फिल्म है। जिसमे एक दूसरे नजरिये से मुंबई में हुए हमले को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म काफी कलर फूल है। इसमें प्यार को नफरत को परिभाषित करने की कोशिश की गई है। कैसे रंग और प्यार के देश भारत में कुछ आतंकवादियों ने खून बहा कर नफरत फैलाने की कोशिश की। यहां आप इस फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं जोकि यूट्यूब पर उपलब्ध है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

 

Mumbai Attack पर बनी Web Series मुंबई डायरीज (Mumbai Diaries)

मुंबई हमले पर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज भी बनाई गई हैं। इसमे वेब सीरीज मुंबई डायरीज का नाम भी शामिल है। मुंबई डायरीज में हमले के बाद मुंबई के सरकारी अस्पतालों की क्या हालत हो गई थी, कैसे वहां मरीजों का ताता लग गया था उस समय की घटना को दिखाया गया है। इसी के साथ ही इसमें मीडिया का रोल भी दिखाया गया है कि कैसे एक खबर की वजह से जिस अस्पताल में लोगों का इलाज चल रहा था उसी अस्पताल में आतंकी हमला हो जाता है। इसमे डॉक्टर्स की अहम भूमिका को उजारग किया गया है। साथ ही आतंकी कसाब के इलाज को लेकर भी कैसे अस्पताल के डॉक्टर्स और वहां मौजूद पुलिसकर्मी कैसे रियक्ट करते हैं उसे भी इसमे बखूबी दिखाया गया है।

Jai Bhim फिल्म के ये Best Dialogues आपकी अंतर आत्मा को झकझोर देंगे!

Mumbai Attack पर बनी स्टेट ऑफ सीज 26/11 वेब सीरीज (State Of Siege 26/11)

मुंबई पर हुआ आतंकी हमला वहां की पुलिस पुरी तरह से हैंडल नहीं कर सकती थी। क्योंकि हमला एक साथ कई जगहों पर हो रहा था।हमला करने वाले कोई आम गुंडे, बदमाश नहीं थी बल्की एक ट्रेनिंग करके आए आतंकी थे। जोकि भारत में मरने और मारने आए थे। जो भी उनके सामने आ रहा था वो उसे मार रहे थे। पुलिस का खौफ उनके सीने में बिल्कुल भी नहीं था। आंतकियों के पास वो सब हथियार थे जोकि एक पुलिस वाले के पास नहीं होते हैं। ऐसे में NSG को बुलाया गया। NSG की टीम ने कैसे इस पुरे आतंकी हमले में लड़ाई लड़ी और आतंकियों को मार गिराया उस पुरी घटना को इस वेब सीरीज में दिखाया गया है।

जानिए Prithviraj की Real Story में चाचा कन्ह की प्रतिज्ञा, Sanyogita का प्यार, MD Guari से वार, और Jaychand का धोखा, सबकुछ यहां

Mumbai Attacks पर बनी डॉक्यूमेंट्री टेरर इन मुंबई (Terror In Mumbai)

मुबंई हमले पर बनी यह पहली डॉक्यूमेंट्री है। इसमें आपको हमले के वक्त फिल्माए गए ऑरजिनिल वीडियो और फोटो देखने को मिलेंगे। इस डॉक्यूमेंट्री में आपको आतंकी कसाब की रियल वीडियो भी देखने को मिल जाएगी। यह वीडियो तब बनाई गई थी जब उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान वह जख्मी हालात में था लेकिन पुलिस के सभी सवालों के जवाब देता हुआ नजर आ रहा होता है। इसको देखने के बाद आपको मुबंई हमले के आतंक को महसूस भी कर सकेंगे। यहां यह लिंक है इस डॉक्यूमेंट्री का जोकि यूट्यूब पर उपलब्ध है। यह कुल 1 घंटे 4 मिनट की फिल्म है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म Dhamaka के ये Best Dialogues सोचने पर मजबूर कर देंगे

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button