मनोरंजन

Dhamaka Movie Review: कुर्सी पर बांधकर रखेगी कार्तिक की ‘धमाका’ मिलेंगे खूब सरप्राइज़ एलिमेंट

‘किस्‍मत ऐसी चीज है, जिसे हम न चुन सकते हैं, न इससे दूर भाग सकते हैं। फिल्‍म का यह डायलॉग ही सारे किरदारों की भूमिका और परिस्थिति को बखूबी बयां करता है। ऐसे में अर्जुन पाठक के किरदार में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पूरे रंग में हैं।

Dhamaka Movie Review: कार्तिक आर्यन की मस्ट-अवेटेड मूवी धमाका का आगाज हो चुका है। कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जिसके बाद यह देखना दिल्चस्प होगा की कार्तिक आर्यन की एक्टींग इस फिल्म में कितनी धमाकेदार है। ऐसे में आइए जानते है यह मूवी अपने फैन्स में कितना बड़ा धमाका कर पाई है।

अर्जुन पाठक के आस-पास घूमती है कहानी-
फिल्म की कहानी की शुरुवात अर्जुन पाठक (कार्तिक आर्यन) और सौम्या मेहरा (मृणाल ठाकुर) के नीजी जीवन के पल को दर्शाते हुए होती है। जिसमें साथ बिताएं खुशी भरे पलों को दिखाया जाता है। उसके बाद एक रिएलीटी चेक होता है, जिसमें अर्जुन के हाथ में तलाक के कागज होते है। वर्तमान समय में दिखाया जाता है की अर्जुन को एक घटना के कारण डिमोशन मिलता है, जिसके बाद वह रोडियो जॉकी के पद पर काम कर रहा होता है।

अर्जुन को मिलती है धमाके की टिप-
तभी अचानक रघुबीर के नाम से एक कॉलर का कॉल आता है, जिसमें मुंबई के सी लिंक को उड़ाने की बात की जाती है। जिसे एक प्रैंक कॉल समझ कर अर्जुन नजरअंदाज कर देता है। जिसके बाद अचानक एक जोरदार धमाका होता है। तभी वह अपनी खिड़की से बाहर एक पुल को उड़ा हुआ देखता है। जिसके बाद वह डर जाता है और पुलिस को कॉल करता है लेकिन अचानक वह कॉल काट देता है।

कहानी में आता है नया मोड़
इसी समय फिल्म की कहानी एक नया मोड़ लेती है और अर्जुन को खुद प्राइम टाइम शो में वापस आने का सुनहरा मौका दिखता है। जिसके बाद वह अपनी बॉस अंकिता (अमृता सुभाष) को कॉल करता है और उनके साथ एक डील
करता है। रेडियो स्टूडियो को हड़बड़ी में न्यूज रुम में बदला जाता है। जिसके बाद वहां से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

Urfi Javed का यह रुप देख लोगों ने किया परेशान

अर्जुन ऑन एयर हो जाता है और रघुबीर से आगे बात करता है। जिसमें रघुबीर मंत्री जयदेव पाटिल से तुरंत माफी चाहता है, नहीं तो वो और धमाका करने की धमकी देता है।
वह अर्जुन को यह भी बोलता है की उसके ईयरपीस में एक बम है और अगर वह अपनी जगह से हिलता है तो वह विस्फोट कर देगा। जिसे सुनकर अर्जुन पाठक और डर जाता है, सौम्या इस स्टोरा को कवर करने के लिए सी लिंक पर मौजूद होती है। तभी एक और धमाका सी लिंक को हिला कर रख देता है और वहां मौजूद बाकी लोगों पर खतरा मंडरा रहा होता है। आगे क्या होता है, यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलोगा।

कार्तिक ने किया अर्जुन पाठक के साथ न्याय-
‘किस्‍मत ऐसी चीज है, जिसे हम न चुन सकते हैं, न इससे दूर भाग सकते हैं। फिल्‍म का यह डायलॉग ही सारे किरदारों की भूमिका और परिस्थिति को बखूबी बयां करता है। ऐसे में अर्जुन पाठक के किरदार में कार्तिक आर्यन पूरे रंग में हैं। उन्होंने इस बखूबी निभाया और जिया है। जिसके साथ ही कार्तिक ने अर्जुन पाठक के किरदार के साथ न्याय किया है।

11 दिनों में शूट की गई फिल्म धमाका-
आपको बता दें की यह फिल्म लॉकडाउन के दौरान केवल 11 दिनों में शूट की गई थी और यह एक कोरियाई फिल्म टेरर लाइव पर आधारित है। कहानी अलग है और इसकी शुरुवात भी जोरदार है, धमाका एक थ्रिलर मूवी है। जो एक वन टाइम मूवी के तौर पर आपको काफी पसंद आ सकती है। साथ ही राम माधवानी (Ram Madhvani) का निर्देशन दमदार है। इसमें मृणाल ठाकुर भी अपने किरदार को बखूबी निभाती नजर आ रही है।

लाल कपड़े में Nia Sharma का बोल्ड अवतार, देखिए पूरी तस्वीर

close
Janta Connect

Subscribe Us To Get News Updates!

We’ll never send you spam or share your email address.
Find out more in our Privacy Policy.

और पढ़े

संबधित खबरें

Back to top button